{"_id":"64f625649214ac4110043126","slug":"asian-games-three-wushu-players-from-arunachal-got-recognition-card-for-asiad-stapled-visa-was-received-last-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: अरुणाचल के तीन वुशु खिलाड़ियों को एशियाड के लिए मिला मान्यता कार्ड, पिछली बार मिला था नत्थी वीजा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: अरुणाचल के तीन वुशु खिलाड़ियों को एशियाड के लिए मिला मान्यता कार्ड, पिछली बार मिला था नत्थी वीजा
Wed, 06 Sep 2023 03:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Sep 2023 03:26 PM IST
सार
नेमन वांगशूए ओनिलू तेगा और मेपयंग लामगू को एशियाई खेलों के लिए भारत की दस सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
एशियन गेम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वुशु टीम में शामिल अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए आयोजन समिति की ओर से मान्यता पत्र (एक्रिडिएशन) मिल गया है। इन खिलाड़ियों को जुलाई में चेंगदू में हुए विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के लिए चीनी दूतावास की ओर से नत्थी वीजा दिया गया था।
नेमन वांगशूए ओनिलू तेगा और मेपयंग लामगू को एशियाई खेलों के लिए भारत की दस सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ को तीनों खिलाड़ियों का मान्यता पत्र मिल गया है। आईओए के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तीनों खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में कोई दिक्कत नहीं आएगी।