{"_id":"64821c3090228ec929088ee2","slug":"asian-games-sports-minister-anurag-thakur-said-india-will-perform-best-in-asian-games-largest-team-is-going-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- भारत एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, सबसे बड़ा दल जाएगा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- भारत एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, सबसे बड़ा दल जाएगा
Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
सार
जकार्ता में 570 और 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में 541 सदस्यीय दल ने शिरकत की थी। खेल मंत्री ने उम्मीद जताई है कि भारतीय दल इस बार 600 का होगा, जो अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। भारत इस बार कुराश, जूजित्सू, शतरंज जैसे खेलों में भी भागीदारी करेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का मानना है कि इस बार के एशियाई खेलों में भारत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। 23 सितंबर से चीन के शहर हांगझोऊ में होने वाले इन खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल शिरकत कर सकता है। खेल मंत्री के मुताबिक इन खेलों में 600 के करीब खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
जकार्ता में थे सबसे ज्यादा पदक और सबसे बड़ा दल
जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण, 24 रजत, 30 कांस्य पदक समेत 69 पदक जीते थे। यह भारत का अब तक एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। खेल मंत्री ने उम्मीद जताई है कि भारत हांगझोऊ में इस प्रदर्शन को पीछे छोड़ देगा। जकार्ता में 570 और 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में 541 सदस्यीय दल ने शिरकत की थी। खेल मंत्री ने उम्मीद जताई है कि भारतीय दल इस बार 600 का होगा, जो अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। भारत इस बार कुराश, जूजित्सू, शतरंज जैसे खेलों में भी भागीदारी करेगा।
एशियाई खेलों की तैयारियों पर खर्च किए 220 करोड़
कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में मिशन ओलंपिक सेल की सौवीं बैठक के बाद खेल मंत्री ने बताया कि एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए अब तक 220 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस ओलंपिक साइकिल में सरकार खिलाडिय़ों की तैयारियों और उपकरणों पर 450 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। 45 करोड़ रुपये टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) से जुड़े खिलाडिय़ों की तैयारियों और उनके प्रस्तावों पर खर्च हो चुके हैं। खेल मंत्री ने बताया कि सभी राष्ट्रीय खेल संघों से 30 जून तक टीमों को चयनित करने के लिए कहा गया है। 15 जुलाई तक खिलाडिय़ों की नाम के साथ एंट्री भेजनी है। खेल मंत्री ने यह भी बताया कि 2021 से 2025 केबीच राष्ट्रीय खेल संघों की सहायता पर 1575 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।