फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Recurve archers won medals after 13 years; Men's team won silver, women got bronze

Asian Games: रिकर्व तीरंदाजों ने 13 साल बाद दिलाए पदक; पुरुष टीम ने जीता रजत, महिलाओं को मिला कांस्य

Fri, 06 Oct 2023 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Oct 2023 11:38 PM IST
सार

कंपाउंड की पुरुष, महिला टीम ने बृहस्पतिवार को स्वर्ण पदक जीते थे, शुुक्रवार को रिकर्व की पुरुष टीम ने रजत और महिला टीम ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Asian Games: Recurve archers won medals after 13 years; Men's team won silver, women got bronze
ओजस और अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंपाउंड के बाद रिकर्व तीरंदाजों ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। ओलंपिक में शामिल रिकर्व की पुरुष और महिला तीरंदाजी टीम ने 13 साल बाद एशियाई खेलों में पदक जीते। यह एशियाड में पहली बार है जब कंपाउंड, रिकर्व की सभी चारों टीमों (पुरुष, महिला) ने एशियाड में पदक जीते हैं। कंपाउंड की पुरुष, महिला टीम ने बृहस्पतिवार को स्वर्ण पदक जीते थे, शुुक्रवार को रिकर्व की पुरुष टीम ने रजत और महिला टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


भजन कौर ने आठ में से छह निशाने 10 पर लगाए
अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर और भजन कौर ने कांस्य पदक के मुुकाबले में वियतनाम को 6-2 से पराजित किया। पांचवीं वरीय भारतीय टीम ने 56-52, 55-56, 57-50, 51-48 से जीत हासिल की। महिला तिकड़ी ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जापान को 6-2 (53-49, 56-54, 53-54, 54-51) से पराजित किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में टीम के सामने ताकतवर कोरिया था। इस टीम में टोक्यो में तीन स्वर्ण जीतने वाले एन सैन थीं। यहां भारतीय टीम को 2-6 (54-56, 54-57, 57-55, 52-57) से पराजय मिली। वियतनाम के खिलाफ कांस्य के मुकाबले में एक साल से कंधे की चोट से जूझ रहीं भजन कौर ने अपने आठ निशानों में छह 10 पर लगाए। सिमरनजीत को भी कंधे की समस्या रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों को मंगोलिया पर कड़े संघर्ष में मिली जीत
पुरुष रिकर्व टीम ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया को शूटआउट में 5-4 से हराया। यह बेहद कड़ा मुकाबला था। भारत ने पहला सेट 58-52 से जीता, लेकिन अगले में उसे 55-56 से हार मिली। तीसरे सेट में भारत 59-56 से जीता, लेकिन चौथे सेट में 56-58 से हार के बाद मुकाबला 4-4 की बराबरी पर आ गया।

शूटआउट में भारत ने 28-25 से जीत हासिल की। इसके बाद सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 5-3 (58-51, 57-54, 56-58, 57-57) से पराजित किया, लेकिन फाइनल में उसे कोरिया के हाथों 1-5 (55-60, 57-57, 55-56) से हार मिली और रजत से संतोष करना पड़ा।


भारतीय टीम की कोच पूर्णिमा महतो ने कहा- निजी तौर पर यह मेरे लिए भावनात्मक क्षण है, हमने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अंत में हमें कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कंपाउंड तीरंदाजी में शनिवार को पुरुष एकल का फाइनल में ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा के बीच खेला जाएगा, ज्योति सुरेखा भी फाइनल खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed