फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Mirabai will skip Commonwealth Championship, will go World Championship and Asian Games directly

Asian Games: राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप छोड़ेंगी मीरा, अमेरिका से सीधे विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेल में जाएंगी

Thu, 06 Jul 2023 09:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jul 2023 09:10 PM IST
सार

मीरा इस वक्त सेंट लुई (अमेरिका) में कोच विजय शर्मा के साथ डॉ. एंथोनी हार्शिग के संरक्षण में पुनर्वास से गुजर रही हैं। उन्हें शिलारू (हिमाचल प्रदेश) में फिर पीठ के दर्द की समस्या आई थी।

विज्ञापन
Asian Games: Mirabai will skip Commonwealth Championship, will go World Championship and Asian Games directly
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के लिए मीराबाई चानू ग्रेटर नोएडा में होने जा रही राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीरा के पास एशियाड को छोड़कर हर चैंपियनशिप का पदक है। यही कारण है कि वह इस बार एशियाई खेलों के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं, जिसके चलते उन्होंने 12 से 16 जुलाई को ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में होने जा रही राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जोखिम लेना ठीक नहीं था
मीरा इस वक्त सेंट लुई (अमेरिका) में कोच विजय शर्मा के साथ डॉ. एंथोनी हार्शिग के संरक्षण में पुनर्वास से गुजर रही हैं। उन्हें शिलारू (हिमाचल प्रदेश) में फिर पीठ के दर्द की समस्या आई थी। भारतीय भारोत्तलन संघ के महासचिव सहदेव यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि मीरा अब ठीक हो गई हैं और जल्द ही 90 प्रतिशत भार उठाना शुरू कर देंगी। वह एशियाई खेलों के पदक केलिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने मीरा को अमेरिका से रियाद (सऊदी अरब) में दो सितंबर से होने जा रही विश्व चैंपियनशिप और उसके बाद हांगझोऊ एशियाई खेलों में भेजने का फैसला लिया है। अमेरिका से उन्हें भारत बुलाना और फिर यहां से रियाद भेजना उनकी टे्रनिंग के लिए ठीक नहीं होता।
विज्ञापन


तीन बार की राष्ट्रमंडल विजेता हैं मीरा
तीन बार राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप का स्वर्ण जीत चुकीं मीरा को एशियाई खेलों में चीन, थाईलैंड और उत्तर कोरिया की लिफ्टर से कड़ा मुकाबला होगा। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के बाद ग्रेटर नोएडा में ही 28 जुलाई से पांच अगस्त तक एशियाई जूनियर और यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी, जिसमें 33 देशों के 325 लिफ्टर शिरकत करेंगे, जबकि जूनियर, यूथ, सीनियर राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 20 देशों के 253 लिफ्टर खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में खेलने वाली सीनियर टीम
पुरुष-शुभम टोडकर (61), एन अजीत (73), अमरजीत गुरू (81), जगदीश विश्वकर्मा, हर्षद वाडेकर (96), हरचरण सिंह (102), लवप्रीत सिंह (109), महिला-कोमल कोहड़ (45), झिल्ली डालबेहरा (49), सरबानी दास (55), पॉपी हजारिका (59), निरुपमा देवी (64), हरजिंदर कौर (71), वंशिता वर्मा (81), पूर्णिमा पांडे (+87)।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed