फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games Judo player Jasleen failed in dope test before Asiad five players failed test in two months

Asian Games: एशियाड से पहले जूडो खिलाड़ी जसलीन डोप टेस्ट में फेल, दो महीने में पांच खिलाड़ी परीक्षण में विफल

Sun, 06 Aug 2023 10:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Aug 2023 10:33 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के लिए परीक्षण और परिणामों का प्रबंधन करती है। जसलीन सिंह सैनी को 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए संभावित खिलाड़ियों में चुना गया था। 

विज्ञापन
Asian Games Judo player Jasleen failed in dope test before Asiad five players failed test in two months
जसलीन सिंह सैनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के संभावित खिलाड़ियों में शामिल जुडोका जसलीन सिंह सैनी पिछले महीने ताइपे ओपन के दौरान किए गए डोप परीक्षण में प्रतिबंधित दवा के सेवन के दोषी पाए गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले महीने के शुरू में ताइपे एशिया ओपन में पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले टीम के एक कोच ने कहा, वह ताइपे ओपन के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा किए गए डोप परीक्षण में विफल रहा है। इसलिए वह एशियाई खेलों की टीम में शामिल नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के लिए परीक्षण और परिणामों का प्रबंधन करती है। सैनी को 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए संभावित खिलाड़ियों में चुना गया था। 
विज्ञापन


भारतीय जूडो महासंघ ने अप्रैल में दिल्ली में चयन ट्रायल किया था लेकिन अभी तक अंतिम टीम का चयन नहीं किया गया है। सैनी पिछले दो महीनों में डोप परीक्षण में नाकाम रहने वाले जूडो के पांचवें खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा पिछले महीने भोपाल में राष्ट्रीय शिविर और दिल्ली में चयन ट्रायल के दौरान किए गए परीक्षण में हर्षदीप बरार (81 किग्रा), गुलाब अली मोहसिन (60 किग्रा), राहुल सेवता (81 किग्रा) और अक्षय (66 किग्रा) को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के लिए पॉजिटिव पाया गया था। इन चारों खिलाड़ियों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed