फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games:Bajrang Punia disappointed in wrestling, lost bronze match; Sonam-Kiran and Aman won medals

Asian Games: कुश्ती में गत चैंपियन बजरंग ने किया निराश, कांस्य का मुकाबला हारे; सोनम-किरण और अमन ने दिलाए पदक

Fri, 06 Oct 2023 11:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Oct 2023 11:21 PM IST
सार

एक साल के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रहे बजरंग को कांस्य के प्लेऑफ मुकाबले में जापान के कैकी यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Asian Games:Bajrang Punia disappointed in wrestling, lost bronze match; Sonam-Kiran and Aman won medals
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहलवानों ने एशियाई खेलों में शुक्रवार को भारत को तीन और पदक दिला दिए। युवा भारतीय पहलवान सोनम मलिक (62 भारवर्ग) और किरण बिश्नोई (76 भारवर्ग) और अमन सहरावत (57 भारवर्ग) ने कांस्य पदक अपने नाम किए। हालांकि, पिछले बार के चैंपियन बजरंग पूनिया (पुरुष 65 किग्रा) को रेपचेज मुकाबले में हार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इस तरह भारत के इन खेलों में इस बार पांच पदक हो गए। इससे पहले सुनील कुमार (ग्रीको रोमन) और अंतिम पंघाल (महिला 53 किग्रा) ने कांस्य पदक दिलाए थे। महिलाओं की 62 किग्रा स्पर्धा में चीन की जिया लोंग की कड़ी चुनौती को पछाड़कर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


मुकाबले के दौरान लोंग भारतीय पहलवान पर दबदबा बनाने में सफल रही थी। दोनों पहलवानों एक समय 4-4 की बराबरी पर थे। सोनम ने आखिरी 25 सेकंड में लोंग को ‘टेक-डाउन’ कर 7-5 की शानदार जीत दर्ज की। उसके बाद किरण ने मंगोलिया की अरजनजारगा गनबात को अंकों से हराकर कांस्य जीता। अमन सहरावत ने चीन के मिंगु लियू को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान के यामागुची ने किया पूनिया को बजरंग से वंचित
एक साल के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रहे बजरंग को कांस्य के प्लेऑफ मुकाबले में जापान के कैकी यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले पूनिया को ईरान के रहमान अमोजादखलीली के खिलाफ 1-8 से शिकस्त झेलनी पड़ी।


इस साल अधिकांश समय भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन में बिताने वाले बजरंग पूरी तरह से तैयार नहीं दिखे। उन्होंने दो आसान जीत के साथ शुरुआत की लेकिन ईरान के खिलाड़ी का उनके पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed