{"_id":"6516fae6162e2c02ef0404eb","slug":"asian-games-2023-world-champion-boxer-nikhat-zareen-victory-continues-got-paris-olympic-quota-with-medal-2023-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का विजयी सफर जारी, पदक के साथ ओलंपिक कोटा किया तय","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का विजयी सफर जारी, पदक के साथ ओलंपिक कोटा किया तय
Fri, 29 Sep 2023 09:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Sep 2023 09:57 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन निकहत ने करारे मुक्कों से शुरुआत की और लगातार सटीक मुक्कों से दबदबा जारी रखा।
विज्ञापन
निकहत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं के 50 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक कोटा और पदक पक्का किया। एशियाड में अपना तीसरा मुकाबला खेल रही निकहत को क्वार्टरफाइनल में जॉर्डन की नसार हनान पर आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज करने में तीन मिनट से भी कम समय लगा।
विज्ञापन
निकहत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन निकहत ने करारे मुक्कों से शुरुआत की और लगातार सटीक मुक्कों से दबदबा जारी रखा। निकहत का दबदबा इतना था कि रैफरी को जॉर्डन की मुक्केबाज को तीन ‘स्टैंडिंग काउंट’ देने के लिए बाध्य होना पड़ा जिसके बाद उन्होंने मुकाबला रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
निकहत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन स्थानीय प्रबल दावेदार जिचुन जू को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं। वहीं लक्ष्य चाहर को 80 किग्रा वर्ग के राउंड 16 में पहले ही दौर के मुकाबले में किर्गिस्तान के ओमुरबेक बेकझिगिट उलूलु से 1-4 की हार मिली।
निकहत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के 50 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा और 60 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल जबकि 66 किग्रा और 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाली मुक्केबाज पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। पुरुष वर्ग में सात वजन वर्गों से स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को ओलंपिक कोटा मिलेगा।