फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: Parul Chaudhary wins 5000 meter race gold medal was lagging behind, made amazing comeback

Asian Games: शुरू से पिछड़ती पारुल ने आखिरी 30 मीटर में की गजब वापसी, महिलाओं की 5000 मी. दौड़ में जीता सोना

Tue, 03 Oct 2023 06:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Oct 2023 06:40 PM IST
सार

एशियाड में महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में भारत ने इससे पहले कभी स्वर्ण नहीं जीता है। 1998 से यह खेल एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Parul Chaudhary wins 5000 meter race gold medal was lagging behind, made amazing comeback
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की स्टार एथलीट पारुल चौधरी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता है। यह एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारत का पहला स्वर्ण है। इससे पहले 25 वर्षों में कभी ऐसा नहीं हुआ था। यह भारत का 14वां स्वर्ण रहा। पारुल दौड़ में पहले पीछे चल रही थीं, लेकिन आखिरी कुछ सेकंड में उन्होंने गजब की वापसी की और कीर्तिमान रच दिया। इसी स्पर्धा में भारत की एक और एथलीट अंकिता छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस तरह पारुल ने जापानी खिलाड़ी को पीछे किया

Asian Games 2023: Parul Chaudhary wins 5000 meter race gold medal was lagging behind, made amazing comeback
रिरिका के पीछे पारुल - फोटो : सोशल मीडिया
पारुल ने पांच हजार मीटर दौड़ के फाइनल में 15:14:75 मिनट का समय लिया। शुरुआती 4000 मीटर तक पारुल पांचवें छठे स्थान पर थीं। आखिरी हजार मीटर में वह शीर्ष तीन और आखिरी 200 मीटर में शीर्ष दो में पहुंच गईं।  जापान की रिरिका हिरोनाका उनसे आगे चल रही थीं। आखिरी 30 मीटर में पारुल ने गजब की हिम्मत दिखाई और जापान की रिरिका से आगे निकल गईं। जापान की रिरिका ने 15:15.34 मिनट का समय लिया और रजत जीता। कजाकिस्तान की चेपकोएच 15:23.12 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आखिरी 30 मीटर का वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पहला स्वर्ण

Asian Games 2023: Parul Chaudhary wins 5000 meter race gold medal was lagging behind, made amazing comeback
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
एशियाड में महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में भारत ने इससे पहले कभी स्वर्ण नहीं जीता है। 1998 से यह खेल एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। 1998 बैंकॉक एशियाई खेलों में सुनीता रानी ने रजत, 2002 बुसान एशियाई खेलों में सुनीता रानी ने कांस्य, 2006 दोहा एशियाई खेलों में ओपी जैशा ने कांस्य, 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में कविता राउत ने कांस्य जीता था। 2014 इंचियोन और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को इस स्पर्धा में कोई पदक हासिल नहीं हुआ था। 13 साल बाद भारत ने महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में पदक जीता और वह भी स्वर्ण जीता।
विज्ञापन

पारुल ने दो दिन में दो पदक जीते

Asian Games 2023: Parul Chaudhary wins 5000 meter race gold medal was lagging behind, made amazing comeback
पारुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले पारुल ने सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत जीता था। फाइनल में बहरीन की यावी विनफ्रेड मुतिले ने 9:18:28 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल 9:27:63 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दो दिन में दो पदक जीतकर पारुल ने कमाल कर दिया है। राष्ट्रगान के समय पारुल काफी भावुक नजर आईं। पारुल के नाम तीन हजार मीटर स्टीपलचेज, तीन हजार मीटर दौड़ और पांच हजार मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed