फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: Indian Womens compound archery team and mens compound archery team wins gold in Hangzhou

Asian Games: कंपाउंड तीरंदाजी में भारत का जलवा, महिला टीम ने पहली बार और पुरुष टीम ने नौ साल बाद जीता स्वर्ण

Thu, 05 Oct 2023 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Oct 2023 06:02 PM IST
सार

महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की तिकड़ी ने और पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी में ओजस, अभिषेक और जावकर की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
Asian Games 2023: Indian Womens compound archery team and mens compound archery team wins gold in Hangzhou
भारत की महिला और पुरुष कंपाउंड टीम ने स्वर्ण जीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांगझोऊ एशियाई खेलों में शूटिंग और एथलेटिक्स में भारतीय एथलीट्स के कमाल के बाद गुरुवार को तीरंदाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा। भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी के महिला और पुरुष टीम इवेंट में स्वर्ण हासिल किया। महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की तिकड़ी ने और पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी में ओजस, अभिषेक और जावकर की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिलाओं ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में पहली बार और पुरुषों ने नौ साल बाद स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया

Asian Games: Indian compound archery women's team clinches gold

महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति गोपीचंद स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे को 230-229 के अंतर से हराया। भारत ने चार राउंड में 54, 58, 59 और 59 का स्कोर किया। वहीं, चीनी ताइपे ने 56, 55, 60 और 58 का स्कोर किया। इस तरह महिला टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही। कंपाउंड तीरंदाजी में महिला टीम इवेंट 2014 इंचियोन एशियाई खेलों से हिस्सा रहा है। 2014 में भारत को कोई पदक नहीं मिला था। वहीं, 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने रजत पदक जीता था। अब पांच साल बाद भारत को इसमें पदक मिला है। हालांकि, यह इस इवेंट में भारत का पहला स्वर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया

वहीं, पुरुषों के कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट के फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 235-230 से हराया। ओजस प्रवीण देओतले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश समाधान जावकर की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कोरिया को आगे नहीं बढ़ने दिया। भारतीय तिकड़ी ने चार राउंड में से पहले में 58, दूसरे में 58, तीसरे में 59 और चौथे में 60 स्कोर किया। वहीं, कोरिया ने पहले राउंड में 55, दूसरे में 59, तीसरे में 57 और चौथे में 59 स्कोर किया। महिलाओं की तरह पुरुषों की भी कंपाउंड तीरंदाजी टीम स्पर्धा 2014 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है। उस साल इंचियोन में रजत चौहान, संदीप कुमार और अभिषेक वर्मा की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में रजत, अमन सैनी और अभिषेक ने रजत जीता था। अब भारत ने एक बार फिर स्वर्ण जीता है।

Asian Games 2023: India Wins Gold In Archery Compound Men's Team Event |  India.com
विज्ञापन

हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत तीरंदाजी में अब तक तीन पदक जीत चुका है। इन दोनों स्वर्ण पदकों से पहले एक और पदक भी स्वर्ण ही रहा था। भारत की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने भी स्वर्ण पर निशाना साधा था। ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा की जोड़ी ने स्वर्ण जीता था। भारत के कुल स्वर्ण पदक 21 हो गए हैं, जबकि कुल पदकों की संख्या 86 हो गई है। इस बार भारत 100 पार का लक्ष्य लेकर एशियाई खेलों में उतरा है।

India At Asian Games 2023, Compound Archery: Men, Women's Teams Strike Gold  To Make It Three In A Row
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed