फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: In Kabaddi, Indian Mens and Womens team reached final beating Pakistan and Nepal

Asian Games: कबड्डी में भारत दोनों वर्गों के फाइनल में, पुरुष टीम ने पाकिस्तान और महिला टीम ने नेपाल को हराया

Fri, 06 Oct 2023 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Oct 2023 10:55 PM IST
सार

  • आठवें स्वर्ण के लिए दस्तक दे रही है भारतीय पुरुष कबड्डी टीम।
  • चार बार फाइनल में प्रवेश किया है भारत की महिला कबड्डी टीम ने।

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय पुरुष टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61-14 से हराकर एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि दो बार की पूर्व चैंपियन महिला टीम ने नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई। जकार्ता 2018 खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम तकनीकी तौर पर पाकिस्तान से कहीं बेहतर थी।
विज्ञापन


पहले सत्र के आखिर में उसने 30-5 से बढ़त बना ली थी। लगातार सात बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को पिछली बार सेमीफाइनल में ईरान ने हराया था। एशियाई खेलों में 1990 में कबड्डी को शामिल किए जाने के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। फाइनल में भारत का सामना ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 
विज्ञापन


India vs Thailand kabaddi, Asian Games 2023 Group A men's match, result and  scores
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टीम ने पांच बार किया नेपाल को ऑलआउट
महिला वर्ग में पिछले टूर्नामेंट के उपविजेता भारत की नेपाल के खिलाफ राह आसान रही। पूजा हाथवाला और पुष्पा राणा ने रेड में अगुआई करते हुए मध्यांतर तक भारत को 29-10 से बढ़त दिलाई। भारत ने मैच में नेपाल को पांच बार ऑलआउट किया।

भारतीय महिला टीम ने अब तक चारों मौकों पर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई है। एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही झारखंड की अक्षिमा ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक रेड की और साथ ही दो टच प्वाइंट भी हासिल किए। 

India vs Nepal women's kabaddi, Asian Games 2023 semi-final, result and  scores
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed