फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: Eyes on many sports in Asiad, chess-cricket will return, e-sports, breakdancing debut

Asian Games: एशियाड में कई खेलों पर रहेगी नजरें, चेस-क्रिकेट की वापसी, ई-स्पोर्ट्स-ब्रेकडांसिंग करेंगे डेब्यू

Fri, 15 Sep 2023 09:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Sep 2023 09:18 AM IST
सार

2018 एशियाई खेलों में ई-स्पोर्ट्स को नुमाइशी खेल के तौर पर शामिल किया था। इसकी लोकप्रियता देखते हुए इसे होंगझोऊ में पदक स्पर्धा के रूप में शामिल करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Eyes on many sports in Asiad, chess-cricket will return, e-sports, breakdancing debut
एशियन गेम्स को स्थगित कर दिया गया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ये खेल पिछले साल आयोजित होने थे, लेकिन कोराेना के चलते इनका आयोजन इस साल चीन के होंगझाेऊ शहर में 23 सितंबर से होगा। हालांकि, एशियाड में कई ऐसे खेल हैं जिस पर सभी की निगाहें रहेंगे। ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग इन खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, शतरंज और क्रिकेट की वापसी हो रही है।
विज्ञापन

2018 में नुमाइशी के तौर पर शामिल हुआ ई- स्पोर्ट्स
2018 एशियाई खेलों में ई-स्पोर्ट्स को नुमाइशी खेल के तौर पर शामिल किया था। इसकी लोकप्रियता देखते हुए इसे होंगझोऊ में पदक स्पर्धा के रूप में शामिल करने का फैसला लिया गया। इसमें दर्शक वीडियो गेमर को एक-दूसरे से भिड़ते देखते हैं। इसमें सात वीडियो गेम डोटा 2, फीफा ऑनलाइन-4, लीग ऑफ लीजैंड्स, एरेना ऑफ वेलोर, ड्रीम थ्री किंगडम्स, पबजी मोबाइल और स्ट्रीट फाइटर फाइव खेले जाएंगे। भारत 15 सदस्यीय पुरुष टीम भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेकडांसिंग, खेल या नृत्य की शैली
पेरिस ओलंपिक में पदार्पण करने जा रहे ब्रेकडासिंग या ब्रेकिंग खेल को पहली बार एशियाड में शामिल किया है। आलोचकों में इस बात को लेकर बहस है कि यह खेल है या नृत्य की एक शैली, लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसे खेल के रूप में मान्यता दी। भारत इस खेल में हिस्सा नहीं ले रहा है क्योंकि खेल मंत्रालय के मानदंडों पर खरा नहीं उतरने के कारण चार सदस्यीय टीम को मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन

13 साल बाद शतरंज लौटा
64 खानों का यह खेल 13 साल बाद एशियाई खेलों में लौट रहा है। भारत के लिए इसकी वापसी का यह सबसे बेहतर समय है क्योंकि आर प्रगनानंदा, डी गुकेश और अर्जुन जैसे युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोहा एशियाई खेलों 2006 में शतरंज शामिल था।

2018 के बाद क्रिकेट शामिल
एशियाई खेलों में 2018 के बाद क्रिकेट की वापसी टी-20 प्रारूप में होगी। ग्वांग्झू में 2010 और इंचियोन में 2014 खेलों में क्रिकेट शामिल था, लेकिन भारत ने टीम नहीं भेजी थी। इस बार भारत महिला और पुरुष दोनों वर्गों में टीमें भेज रहा है और टीम इंडिया स्वर्ण पदक की दावेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed