{"_id":"64d11e9366cd66ec8202fb29","slug":"asian-champions-trophy-hockey-malaysia-beat-japan-3-1-keep-hopes-alive-for-last-four-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Champions Trophy Hockey: मलयेशिया ने जापान को 3-1 से हराया, अंतिम चार के लिए उम्मीदें कायम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Champions Trophy Hockey: मलयेशिया ने जापान को 3-1 से हराया, अंतिम चार के लिए उम्मीदें कायम
Mon, 07 Aug 2023 10:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:10 PM IST
सार
मलयेशिया के लिए सोमवार को नजमी जैजलान (13वां मिनट पेनाल्टी कॉर्नर), अशरन हैमसनी (37वां मिनट) और शेलो सिल्वेरियस (58वां मिनट) ने गोल किए। जापान की टीम ने कई मौके गवांए लेकिन 59वें मिनट में निवा ताकुमा एक गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
मलयेशिया बनाम जापान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया ने सोमवार को जापान को 3-1 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। एक दिन पहले भारतीय टीम ने मलयेशिया को 5-0 से रौंद दिया था। मलयेशिया के लिए सोमवार को नजमी जैजलान (13वां मिनट पेनाल्टी कॉर्नर), अशरन हैमसनी (37वां मिनट) और शेलो सिल्वेरियस (58वां मिनट) ने गोल किए। जापान की टीम ने कई मौके गवांए लेकिन 59वें मिनट में निवा ताकुमा एक गोल करने में सफल रहे।
मलयेशिया के खाते में अब तीन जीत और एक हार के साथ नौ अंक हैं। मलयेशिया ने पहले क्वार्टर में ही सफलता हासिल कर ली थी जब जैजलान ने पेनाल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फि्लक से गोल किया था। गेंद पहले रशर की पिंडली से टकराकर नेट में गई थी लेकिन रेफरल के बाद गोल दिया गया।
पाकिस्तान को 3-3 से बराबरी पर रोकने वाली जापान की टीम को बराबरी करने के कई मौके मिले लेकिन फिनिशंग बेहतर नहीं रही। कई पेनाल्टी कॉर्नर भी गंवाए। उसके बाद मलयेशिया ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी जब फितरी सारी के पास पर हैमसानी ने गोल कर दिया। अंतिम क्षणों में सिल्वेरियस ने सर्किल में आपधापी के बीच गोलकीपर को चकमा देकर गोल कर दिया। तत्क्षण जापान के ताकुमा ने गोल किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।