ACT Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार चौथा मैच जीता, द. कोरिया को 3-1 से हराया, हरमनप्रीत ने दो गोल दागे
दक्षिण कोरिया की ओर से एकमात्र गोल जिहुन यांग ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। पहले ही सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित कर चुकी भारतीय टीम अब शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया की ओर से एकमात्र गोल जिहुन यांग ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। पहले ही सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित कर चुकी भारतीय टीम अब शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। छह टीमों के टूर्नामेंट के लीग चरण से शीर्ष चार टीमें शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, जबकि फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
भारत ने एक बार फिर आक्रामक शुरूआत की और सुखजीत सिंह के पास पर अराइजीत ने पहला गोल दागा । इसके एक मिनट बाद ही मलेशिया के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले राजकुमार पाल ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया जिस पर हरमनप्रीत ने गोल किया। भारत के रिजर्व गोलकीपर सूरज करकेरा ने प्रभावी प्रदर्शन किया और दूसरे क्वार्टर में कोरिया को गोल नहीं करने दिया ।
दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने भारतीय गोल पर कई हमले बोले और आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर यांग ने गोल दाग दिया। कोरिया को 35वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस मुस्तैद था । भारत को दो मिनट बाद दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। हरमनप्रीत ने 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढ़त 3-1 की कर दी। चौथे क्वार्टर की शुरूआत में जरमनप्रीत सिंह ने एक पेनल्टी कॉर्नर गंवाया, लेकिन कोरियाई टीम उस पर गोल नहीं कर सकी।
भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। चार जीत के बाद उसके 12 अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान पांच अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया पांच अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। मलयेशिया चार अंक लेकर चौथे, चीन तीन अंकर लेकर पांचवें और जापान एक अंक लेकर छठे स्थान पर है। भारत ने इससे पहले ग्रुप चरण के मुकाबले में चीन, जापान और मलयेशिया को हराया है।