फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Champions Trophy: 18-member Indian team announced for the tournament, Savita will take charge

Asian Champions Trophy: टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, सविता संभालेंगी कमान

Fri, 19 Nov 2021 11:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Nov 2021 11:53 PM IST
सार

  • सविता कप्तान और इक्का उपकप्तान होंगी।
  • 05 से 12 दिसंबर तक दक्षिण कोरिया के डोंगाई में खेला जाएगा टूर्नामेंट।
  • 6 टीमें (भारत, चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, मलयेशिया) खिताब के लिए पेश करेंगी चुनौती।
  • 18 कुल मुकाबले खेले जाएंगे आठ दिन में।   
  • 03 बार रिकॉर्ड खिताब जीता है दक्षिण कोरिया ने तो भारत और जापान ने एक-एक बार।

विज्ञापन
Asian Champions Trophy: 18-member Indian team announced for the tournament, Savita will take charge
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कोरिया के डोंगाई में पांच से 12 दिसंबर तक होने वाली महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की कमान गोलकीपर सविता पूनिया को सौंपी गई है। डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का 18 सदस्यीय टीम की उपकप्तान होंगी।
विज्ञापन


टीम में नमिता टोप्पो और लिलिमा मिंज भी शामिल हैं। फॉरवर्ड पंक्ति की कमान दो बार की ओलंपियन वंदना कटारिया और नवनीत कौर संभालेंगी। उनके साथ राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर और सोनिका हैं। मिडफील्ड में सुशीला चानू, पुखरांबम, निशा, मोनिका, नेहा और ज्योति हैं। 
विज्ञापन


भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच दिसंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। नियमित कप्तान रानी रामपाल को आराम दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाली फॉरवर्ड लालरेम्सियामी व शर्मिला देवी और मिडफील्डर सलीमा टेटे भी टीम में नहीं हैं। ये तीनों जूनियर टीम का हिस्सा हैं जो पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच विश्व कप खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत व सुमन वैकल्पिक खिलाड़ी
नवजोत कौर और सुमन देवी वैकल्पिक खिलाड़ी होंगी। टीम में से किसी के चोटिल होने या कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें मौका मिलेगा। शॉपमैन की कोचिंग में पहला टूर्नामेंट : टीम मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने कहा, 'कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने और सीनियरों के जूनियर टीम से जुड़ने के बावजूद हमने अच्छी टीम चुनी है।' यह शॉपमैन का बतौर कोच पहला टूर्नामेंट होगा जो शोर्ड मारिन के कार्यकाल में टीम की विश्लेषण कोच रह चुकी हैं। 


उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के बाद काफी अपेक्षाएं हैं लेकिन हम नए सिरे से शुरू करेंगे। मुझे यकीन है कि अपनी क्षमता के अनुरूप खेलने पर हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे। ओलंपिक के बाद से भारतीय टीम का यह पहला टूर्नामेंट होगा। वर्ष 2018 में हुए पिछले संस्करण में भारतीय टीम उपविजेता रही थी। 

भारत का कार्यक्रम 
  • 5 दिसंबर बनाम थाईलैंड
  • 6 दिसंबर बनाम मलयेशिया
  • 8 दिसंबर बनाम कोरिया
  • 9 दिसंबर बनाम चीन
  • 11 दिसंबर बनाम जापान
टीम
गोलकीपर: सविता (कप्तान), रजनी ई। 
डिफेंडर: दीप ग्रेस इक्का, उदिता, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर। 
मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू, पुखरांबम, नमिता टोप्पो, मोनिका, नेहा, ज्योति, लिलिमा मिंज। 
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, वंदना कटारिया, राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर, सोनिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed