फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   asian athletics: india won 2 bronze medal at first day

एशियाई एथलेटिक्सः पहले दिन भारत को मिले दो कांस्य

Thu, 04 Jul 2013 02:02 PM IST
पुणे
पुणे Updated Thu, 04 Jul 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
asian athletics: india won 2 bronze medal at first day

पुणे में बुधवार से शुरू हुए 20वें एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की शुरुआत मिली जुली रही। दो भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


वर्षा से प्रभावित यहां के बेलवाडी स्थित शिव छत्रपति स्टेडियम में चैंपियनशिप के पहले दिन शॉट पुटर ओम प्रकाश करहाना और लांग जंपर मयूखा जानी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


हालांकि पदक की प्रबल दावेदारों में शुमार कृष्णा पूनिया और एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट प्रीजा श्रीधरण ने निराश किया। पुनिया डिस्कश थ्रो स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं जबकि श्रीधरण को भी महिलाओं की 10 हजार मीटर रेस में चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल पूरे सत्र में फॉर्म से जूझ रहे ओम प्रकाश ने अपने दूसरे प्रयास में 19.45 मीटर गोला फेंककर भारत को चैंपियनशिप में पहला पदक दिलाया।

ओम प्रकाश का इस सत्र में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि यह उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 20.09 मीटर से कम है। स्पर्धा का गोल्ड एशियाई रिकॉर्डधारी सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुलमजीद अलहेब ने अपने पांचवें प्रयास में 19.68 मीटर के साथ जीता जबकि 19.61 मीटर के साथ चीन के चैंग मिंग हुआंग ने रजत जीता।

दो अन्य भारतीय इंद्रजीत सिंह और सत्येंद्र सिंह क्रमश: चौथे और आठवें स्थान पर रहे।
स्पर्धा के पहले दिन कुछ तकनीकी खामियां भी देखी गई जहां दो स्कोर बोर्ड में खराबियों के कारण महिलाओं के डिस्कस थ्रो स्पर्धा का परिणाम खेल खत्म होने के लगभग आधे घंटे बाद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed