{"_id":"627ff4f465137f2a2914da94","slug":"asia-cup-football-china-withdraws-as-2023-football-asian-cup-host-due-to-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup Football: कोरोना के कारण एएफसी एशिया कप की मेजबानी नहीं करेगा चीन, 10 शहरों में खेला जाना था टूर्नामेंट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asia Cup Football: कोरोना के कारण एएफसी एशिया कप की मेजबानी नहीं करेगा चीन, 10 शहरों में खेला जाना था टूर्नामेंट
Sun, 15 May 2022 12:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 May 2022 12:01 AM IST
सार
चीन को जून 2019 में पेरिस में एएफसी की बैठक के बाद 2023 एएफसी एशियाई कप के मेजबान के रूप में नामित किया गया था। इस 24 टीमों की प्रतियोगिता को अगले साल 16 जून से 16 जुलाई तक देश के 10 शहरों में खेला जाना था।
विज्ञापन
एशिया कप फुटबॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चीन ने देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अगले साल एएफसी एशियाई कप फाइनल चरण की मेजबानी नहीं करने का फैसला किया है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने शनिवार को कहा कि चीन के फुटबॉल संघ ने उसे आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि वह अगले साल महाद्वीपीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर पाएगा।
एएफसी ने एक बयान में कहा, ‘चीनी फुटबॉल संघ (सीएफए) के साथ व्यापक चर्चा के बाद, एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) को सीएफए द्वारा आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया है कि वह एएफसी एशियाई कप 2023 की मेजबानी नहीं कर पाएगा।’
चीन को जून 2019 में पेरिस में एएफसी की बैठक के बाद 2023 एएफसी एशियाई कप के मेजबान के रूप में नामित किया गया था। इस 24 टीमों की प्रतियोगिता को अगले साल 16 जून से 16 जुलाई तक देश के 10 शहरों में खेला जाना था। एएफसी ने कहा, ‘एएफसी कोविड-19 महामारी के कारण हुई असाधारण परिस्थितियों को स्वीकार करता है, जिसके कारण चीन ने मेजबानी के अपने अधिकारों को त्यागने का फैसला किया।’