{"_id":"657496148858133f0e05b358","slug":"ashwini-ponnappa-and-tanisha-pair-reached-the-final-of-guwahati-masters-malvika-bansod-lost-in-the-semi-finals-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: अश्विनी और तनीषा की जोड़ी गुवाहाटी मास्टर्स के फाइनल में, मालविका बंसोड़ सेमीफाइनल में हारीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Badminton: अश्विनी और तनीषा की जोड़ी गुवाहाटी मास्टर्स के फाइनल में, मालविका बंसोड़ सेमीफाइनल में हारीं
Sat, 09 Dec 2023 10:00 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:00 PM IST
सार
हरिहरन अम्सकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासाबापति की पुरुष युगल जोड़ी भी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। दोनों की जोड़ी चीनी ताइपे के लिन बिंग वेई और सु चिंग हेंग से 10-21 से 19-21 से हार गई।
विज्ञापन
अश्विनी पोनप्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार कोगुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में जगह बनाई। पिछले सप्ताह लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में उप विजेता रही अश्विनी और तनीषा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 36 मिनट तक चले सेमीफाइनल मैच में नीदरलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त डेबोरा जिल और चेरिल सेनेन को 21-12, 21-12 से हराया।
महिला एकल में मालविका बंसोड़ हालांकि सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई और थाईलैंड की लालिनराट चाइवान से 12-21, 14-21 से हार गईं। मिश्रित युगल में तनीषा और ध्रुव कपिला की जोड़ी को सिंगापुर की ही योंग काई टेरी और तान वेई हान जेसिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 18-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।
हरिहरन अम्सकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासाबापति की पुरुष युगल जोड़ी भी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही तथा चीनी ताइपे के लिन बिंग वेई और सु चिंग हेंग से 10-21 से 19-21 से हार गई।