फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   asafa powell and Simpson have doping bans cut

पॉवेल और सिम्पसन की सजा 12 महीने घटी

Wed, 16 Jul 2014 04:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Jul 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
asafa powell and Simpson have doping bans cut
प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण निलंबन झेल रहे पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी असाफा पॉवेल और शेरोन सिम्पसन को बड़ी राहत देते हुए खेल पंचाट ने उनकी सजा में 12 महीने की कटौती कर 6 महीने कर दिया है।
विज्ञापन


खेल पंचाट (सीएएस) ने एक बयान जारी कर कहा, "खेल पंचाट ने पॉवेल और सिम्पसन की 18 महीने के निलंबन को कम कर 6 महीने करने का फैसला किया है। दोनों खिलाड़ी पहले ही इस समयावधि को पूरा कर चुके हैं इसलिए वे अब प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले सकते हैं।"
विज्ञापन


वैश्विक खेल अदालत ने स्पष्ट किया कि वह अगले कुछ हफ्तों में इस निर्णय के पीछे निहित वजहों की जानकारी देगी। पॉवेल और सिम्पसन दोनों में एस्टोरॉयड के प्रयोग के परिणाम पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने निर्णय पर खुशी जाहिर की है। पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी पॉवेल ने कहा, "मैं महसूस करता था कि पहली बार पॉजिटिव पाए जाने पर 18 माह का निलंबन एक कठोर फैसला है। यह दूषित सप्लीमेंट के उपयोग के कारण हुआ था।"


दूसरी ओर सिम्पसन ने कहा, "मैं इस फैसले से कुछ राहत महसूस कर रही हूं। मुझे लग रहा है कि हमें अंतत: निर्दोष घोषित कर दिया गया है। हमारी भूल अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं थी और सीएएस ने इस बात को समझा, मैं इसके लिए उसकी आभारी हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed