{"_id":"a46da568-4f84-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"armstrong-sued-three-million-pounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मस्ट्रांग पर तीन लाख पाउंड का मुकदमा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आर्मस्ट्रांग पर तीन लाख पाउंड का मुकदमा
लंदन/एजेंसी
Updated Wed, 26 Dec 2012 11:20 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग के डोपिंग विवाद में सभी टूर डी फ्रांस खिताब छिनने के बाद अब एक अखबार संडे टाइम्स ने उनके ऊपर तीन लाख पाउंड की राशि वापिस करने को लेकर मुकदमा ठोक दिया है। संडे टाइम्स ने एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए दावा किया था कि आर्मस्ट्रांग ने साल 2006 में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था।
विज्ञापन
आर्मस्ट्रांग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अखबार पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था जिसके बाद अखबार को तीन लाख पाउंड की राशि आर्मस्ट्रांग को देनी पड़ी थी। अब डोप में दोषी पाए जाने के बाद अखबार ने आर्मस्ट्रांग को दी गई राशि वापिस करने का मुकदमा किया है।
विज्ञापन