{"_id":"4e6ea58c-275b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"armstrong-cheated-game-says-gary-fisher","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मस्ट्रांग ने खेल के साथ धोखा किया: फिशर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आर्मस्ट्रांग ने खेल के साथ धोखा किया: फिशर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 05 Nov 2012 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंटेन बाइकिंग के जन्मदाता अमेरिका के गैरी फिशर ने कहा कि सात बार के पूर्व टूर दि फ्रांस साइक्लिंग चैंपियन लांस आर्मस्ट्रांग ने खेल के साथ बड़ा धोखा किया। माउंटेन बाइकिंग के किंग माने जाने वाले 62 वर्षीय गैरी फिशर ने कहा, ‘हमारी कंपनी का आर्मस्ट्रांग के साथ 10 सालों का लंबा साथ रहा था लेकिन हमें यह जानकर गहरा धक्का लगा था कि आर्मस्ट्रांग ने प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल कर इतने खिताब जीते।
विज्ञापन
आर्मस्ट्रांग की इस हरकत ने तो हमारा भरोसा ही तोड़ दिया। आर्मस्ट्रांग जैसे चैंपियन का डोपिंग के लिए दोषी पाया जाना किसी त्रासदी से कम नहीं है। हर कोई चैंपियनों पर भरोसा करता है लेकिन आर्मस्ट्रांग का मामला हमारे लिए एक सदमे की तरह है।’
विज्ञापन