फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Arjun Erigesi missed out on the first title of freestyle chess America's Aronian defeated him in semi final

Freestyle Chess: फ्रीस्टाइल शतरंज के पहले खिताब से चूके एरिगेसी, अमेरिका के अरोनियन ने एकतरफा अंदाज में हराया

Sun, 20 Jul 2025 08:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Jul 2025 08:19 AM IST
सार

अर्जुन ने प्रारंभिक राउंड में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन और क्वार्टर फाइनल में हिकारू नकामुरा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अंतिम-4 के पहले गेम में अर्जुन के पास जीत का मौका था, लेकिन अरोनियन ने कठिन स्थिति में शानदार बचाव कर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
Arjun Erigesi missed out on the first title of freestyle chess America's Aronian defeated him in semi final
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंडस्लैम का खिताब अपने नाम करने से चूक गए। फ्रीस्टाइल शतरंज के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने अर्जुन को अर्मेनिया मूल के अमेरिकी खिलाड़ी लेवोन अरोनियन के खिलाफ 0-2 की हार मिली। अर्जुन ने प्रारंभिक राउंड में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन और क्वार्टर फाइनल में हिकारू नकामुरा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


अंतिम-4 के पहले गेम में अर्जुन के पास जीत का मौका था, लेकिन अरोनियन ने कठिन स्थिति में शानदार बचाव कर मैच जीत लिया। दूसरे गेम में, जहां अरोनियन को केवल ड्रॉ की जरूरत थी, उन्होंने शुरुआती चालों में मामूली बढ़त बनाई। खेल ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन जीत की तलाश में अर्जुन ने जोखिम उठाया जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। अब अरोनियन का फाइनल मुकाबला अमेरिका के ही हंस मोके नीमन से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में हमवतन फैबियानो कारुआना को 2.5-1.5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


हंपी ने सोंग को हराया, दिव्या-हरिका ने खेला ड्रॉ
भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने शनिवार को क्वार्टर फाइनल के पहले गेम में चीन की युक्सिन सोंग को हराकर फिडे विश्व महिला शतरंज कप के अंतिम चार चरण में पहुंचने की ओर कदम बढ़ाया। हंपी ने 53 चाल में चीन की खिलाड़ी को हराया। भारतीय खिलाड़ियों दिव्या देशमुख और डी हरिका के बीच 31 चाल के बाद मुकाबला ड्रॉ रहा। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आर वैशाली ने पूर्व विश्व महिला चैंपियन चीन की झोंगयी टैन से 73 चाल के बाद ड्रॉ खेला। इसमें अगले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए तीन क्वालिफाइंग स्थान भी दांव पर हैं जिससे अगले महिला विश्व चैंपियनशिप मैच में मौजूदा चैंपियन वेनजुन जू के प्रतिद्वंदी का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed