{"_id":"691b399b360e989dbd05e7fc","slug":"arjun-erigaisi-walked-off-with-an-easy-draw-with-his-chinese-counterpart-wei-yi-in-fide-chess-world-cup-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIDE World Cup: क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में एरिगेसी ने खेला ड्रॉ, सेमीफाइनल के करीब पहुंचे याकूबोएव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIDE World Cup: क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में एरिगेसी ने खेला ड्रॉ, सेमीफाइनल के करीब पहुंचे याकूबोएव
Mon, 17 Nov 2025 08:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:35 PM IST
सार
अर्जुन ने शुरुआत अच्छी की और लय बनाए रखी। दोनों खिलाड़ियों ने 31 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने फिडे विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के अपने पहले मैच में चीन के वेइ यि से ड्रॉ खेला। एरिगेसी अगले साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
अर्जुन ने शुरुआत अच्छी की और लय बनाए रखी। दोनों खिलाड़ियों ने 31 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई। उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्तिनेज से ड्रॉ खेला। वहीं, अमेरिका के सैमुअल शैंकलैंड और रूस के आंद्रेइ एसिपेंको का मुकाबला भी ड्रॉ रहा। इसके अलावा जर्मनी के अलेक्जेंडर डोंचेंको के लिए मुश्किलें खड़ी होती दिख रही है क्योंकि नोदिरबेक याकूबोएव ने सफेद मोहरों से पहला मुकाबला जीता। अगर वह दूसरा मुकाबला ड्रॉ कराते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।