{"_id":"679529f225e9c045bf040acf","slug":"archer-tarundeep-rai-will-lead-the-sikkim-team-in-the-national-games-soa-general-secretary-confirmed-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tarundeep Rai: राष्ट्रीय खेलों में सिक्किम दल की अगुआई करेंगे तीरंदाज तरुणदीप, SOA के महासचिव ने की पुष्टि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tarundeep Rai: राष्ट्रीय खेलों में सिक्किम दल की अगुआई करेंगे तीरंदाज तरुणदीप, SOA के महासचिव ने की पुष्टि
Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
सार
सिक्किम ओलंपिक संघ के महासचिव जसलाल प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, चार बार के ओलंपियन तरुणदीप राय तीरंदाजी स्पर्धा में सिक्किम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं हमें अन्य चार खेलों में भी पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
तरुणदीप राय
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार बार के ओलंपियन तीरंदाज तरुणदीप राय 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार अपने गृह राज्य सिक्किम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तरुणदीप 41 सदस्यीय सिक्किम दल का हिस्सा हैं। सिक्किम एक से सात फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों में पांच स्पर्धाओं तीरंदाजी, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग और महिला फुटबॉल में प्रतिस्पर्धा कर रहा है।
विज्ञापन
तरुणदीप राय
- फोटो : PTI
सिक्किम ओलंपिक संघ के महासचिव जसलाल प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, चार बार के ओलंपियन तरुणदीप राय तीरंदाजी स्पर्धा में सिक्किम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं हमें अन्य चार खेलों में भी पदक की उम्मीद है।