फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Anurag Thakur once again declared ineligible for BFI elections know details

BFI Elections: पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को झटका, बीएफआई चुनावों के लिए एक बार फिर अयोग्य घोषित

Wed, 06 Aug 2025 09:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 06 Aug 2025 09:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ (एचपीबीए) ने ठाकुर और इसके अध्यक्ष राजेश भंडारी को आम सालाना बैठक (एजीएम) के लिए अपने दो प्रतिनिधियों के रूप में नामित किया था। बैठक का मुख्य एजेंडा 2025-2029 के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव कराना है। हालांकि बीएफआई की अंतरिम समिति ने जांच के बाद 66 सदस्यीय निर्वाचक मंडल जारी किया जिसमें ठाकुर का नाम शामिल नहीं था।

विज्ञापन
Anurag Thakur once again declared ineligible for BFI elections know details
अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया और 21 अगस्त को होने वाले चुनावों के लिए बुधवार को जारी निर्वाचक मंडल से उनका नाम हटा दिया गया। हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ (एचपीबीए) ने ठाकुर और इसके अध्यक्ष राजेश भंडारी को आम सालाना बैठक (एजीएम) के लिए अपने दो प्रतिनिधियों के रूप में नामित किया था। बैठक का मुख्य एजेंडा 2025-2029 के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव कराना है। हालांकि बीएफआई की अंतरिम समिति ने जांच के बाद 66 सदस्यीय निर्वाचक मंडल जारी किया जिसमें ठाकुर का नाम शामिल नहीं था। अप्रैल में विश्व मुक्केबाजी ने महासंघ के दैनिक कार्यों की देखरेख के लिए अंतरिम समिति गठित की थी।
विज्ञापन


फैरुज मोहम्मद की अध्यक्षता वाली अंतरिम समिति के अनुसार ठाकुर का नामांकन ‘विश्व मुक्केबाजी द्वारा अनुमोदित बीएफआई के संविधान के अनुच्छेद 20 (तीन) और (सात) का उल्लंघन’ है। विश्व मुक्केबाजी द्वारा 18 मई को अनुमोदित संशोधित बीएफआई संविधान के अनुसार अनुच्छेद (तीन) में कहा गया है कि आम परिषद की बैठक में भाग लेने वाला नामित व्यक्ति 'बीएफआई को विधिवत सूचित किए गए और बीएफआई पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होने वाली चुनावी वार्षिक आम बैठक के दौरान राज्य के सदस्य संघ का निर्वाचित सदस्य होगा।'
विज्ञापन


ठाकुर एचपीबीए के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं और 28 मार्च को होने वाले चुनावों से पहले भी इसी आधार पर उनका नामांकन खारिज किया जा चुका है। उस समय अयोग्यता तत्कालीन बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा जारी एक कार्यालय निर्देश पर आधारित थी। वह प्रावधान अब औपचारिक रूप से संशोधित संविधान का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त अनुच्छेद (सात) उन व्यक्तियों को अयोग्य घोषित करता है जो ‘‘सरकारी कर्मचारी हैं या कोई सार्वजनिक पद पर हैं ’’ और ठाकुर हिमाचल प्रदेश से वर्तमान सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के रोहित जैनेंद्र जैन का नामांकन भी संशोधित संविधान के अनुच्छेद (तीन) का उल्लंघन करने के कारण खारिज कर दिया गया। इस हफ्ते के शुरू में एचपीबीए अध्यक्ष भंडारी ने दावा किया कि उन्होंने कार्यकारी परिषद की मंजूरी के बिना अंतरिम समिति द्वारा किए गए संवैधानिक संशोधनों की वैधता को चुनौती देते हुए एक नया मुकदमा दायर किया है। बीएफआई के पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल दो फरवरी को समाप्त हो गया था। चुनाव पहले 28 मार्च को कराए जाने थे लेकिन कई कानूनी विवादों के कारण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। विश्व मुक्केबाजी ने चुनाव पूरा करने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed