{"_id":"68354a91a0e14e8a2503a52b","slug":"annu-rani-and-gulveer-are-medal-contenders-in-asian-atheletics-championship-tournament-preview-in-hindi-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Championship: एशियाई चैंपियनशिप में अनु और गुलवीर पदक के दावेदार, 59 सदस्यीय दल से बेहतर प्रदर्शन की आस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Championship: एशियाई चैंपियनशिप में अनु और गुलवीर पदक के दावेदार, 59 सदस्यीय दल से बेहतर प्रदर्शन की आस
Tue, 27 May 2025 10:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 May 2025 10:46 AM IST
सार
महिला भाला फेंक में अनु रानी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। वह 2023 में बैंकॉक में महाद्वीपीय मीट के पिछले सत्र में चौथे स्थान पर रही थीं। बैंकॉक में आयोजित पिछले सत्र में भारत ने संयुक्त रूप से अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, 12 रजत और नौ कांस्य सहित 27 पदक जीते थे।
विज्ञापन
अनु रानी
- फोटो : ANI
विस्तार
दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में 59 सदस्यीय भारतीय दल मंगलवार से शुरू हो रही 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने ट्रैक खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के दम पर दोहरे अंकों में पदक जीतने की कोशिश करेगा। बैंकॉक में आयोजित पिछले सत्र में भारत ने संयुक्त रूप से अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, 12 रजत और नौ कांस्य सहित 27 पदक जीते थे। भारतीय दल कम से कम इस प्रदर्शन की बराबरी करने या उससे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहा होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
नीरज ने डायमंड लीग पर ध्यान केंद्रित किया
नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इस द्विवार्षिक प्रतियोगिता को छोड़कर डायमंड लीग सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। चोपड़ा की गैरमौजूदगी से पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में शीर्ष खिलाड़ी हैं। भारतीय चुनौती की कमान सचिन यादव और यशवीर सिंह संभालेंगे। महिला भाला फेंक में अनु रानी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। वह 2023 में बैंकॉक में महाद्वीपीय मीट के पिछले सत्र में चौथे स्थान पर रही थीं। एशियाई खेलों की चैंपियन अनु ने मुंबई में मार्च में 58.82 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह हालांकि उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी कम है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 63.82 मीटर 2022 में स्थापित किया गया था।

पैदल चाल में सेबेस्टियन पेश करेंगे चुनौती
पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में 25 साल के सेरविन सेबेस्टियन और 21 साल के अमित भारतीय चुनौती पेश करेंगे। सेबेस्टियन ने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में एक घंटे 21.23 मिनट के समय के साथ स्वर्ण जीता था, जबकि अमित ने अप्रैल में इंडियन ओपन रेस वाकिंग में एक घंटे 21.47 मिनट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। एशियाई खेलों के पदक विजेता भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह पर पदक तालिका में सुधार करने की जिम्मेदारी होगी।

26 वर्षीय गुलवीर पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। 400 मीटर रेस में महिला वर्ग में रूपल चौधरी, विथ्या रामराज और पुरुष वर्ग में जय कुमार और विशाल टीके से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रारंभिक दौर में कड़ी मेहनत करनी होगी। भारतीय टीम से चार गुणा 400 रिले में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है, लेकिन एक महिला सदस्य को संदिग्ध डोप उल्लंघन के कारण बाहर किए जाने के बाद टीम पहले ही विवादों में आ चुकी है। सर्वेश अनिल कुशारे (पुरुषों की ऊंची कूद के क्वालिफाइंग स्पर्धा) और यूनुस शाह (पुरुषों की 1500 मीटर हीट) भी पहले दिन चुनौती पेश करते दिखेंगे।
स्टीपलचेज में साबले और पारूल पर रहेगी निगाह
प्रवीण चित्रावेल और अब्दुल्ला अबूबकर के पास पुरुषों की त्रिकूद स्पर्धा में पदक जीतने का अच्छा मौका है। अबूबकर मौजूदा चैंपियन हैं। चित्रावेल ने अप्रैल में एक घरेलू प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ 17.37 मीटर का रिकॉर्ड बनाया। इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। इसके साथ ही अनुभवी अविनाश साबले (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज) के साथ ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़) और पारुल चौधरी (महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज) जैसे उभरते सितारों पर भी सबकी निगाहें रहेंगी।