{"_id":"689f63c700d48b6d970b74a7","slug":"ankita-dhyani-sets-new-national-record-in-womens-2000m-steeplechase-2025-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ankita Dhyani: अंकिता ध्यानी ने बिखेरी चमक, महिलाओं की 2000 मीटर स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Ankita Dhyani: अंकिता ध्यानी ने बिखेरी चमक, महिलाओं की 2000 मीटर स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
Fri, 15 Aug 2025 10:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 15 Aug 2025 10:13 PM IST
सार
अंकिता ने इस जीत से कुछ महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक हासिल किए जिससे उन्हें अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए 3000 मीटर स्टीपलचेज के लिए क्वालिफाई करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अंकिता ध्यानी
- फोटो : ANI
विस्तार
ओलंपियन अंकिता ध्यानी ने इस्राइल में ग्रैंड स्लैम जेरूसलम एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 2000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को हुई इस स्पर्धा में छह मिनट 13.92 सेकंड का समय लेकर पारुल चौधरी के 6:14.38 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
अंकिता ध्यानी
- फोटो : ANI
अंकिता ने इस जीत से कुछ महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक हासिल किए जिससे उन्हें अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए 3000 मीटर स्टीपलचेज के लिए क्वालिफाई करने में मदद मिलेगी। भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने पीटीआई से कहा, 'नियमों के अनुसार 2000 मीटर स्टीपलचेज में हासिल किए गए अंकों को विश्व चैंपियनशिप के लिए 3000 मीटर स्टीपलचेज में विश्व रैंकिंग के लिए गिना जाएगा'
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता ध्यानी
- फोटो : ANI
ग्रैंड स्लैम जेरूसलम विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर लेवल (श्रेणी बी) प्रतियोगिता है। इस्राइल की एडवा कोहेन और डेनमार्क की जूलियन ह्विद क्रमशः 6:15.20 और 6:17.80 का समय लेकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंकिता ने पिछले महीने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में रजत पदक हासिल किया था। तब उन्होंने 9:31.99 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला था। उन्होंने पिछले साल ओलंपिक में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भाग लिया था। अंकिता ने इस साल के शुरू में राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक जीते थे।