{"_id":"d2ddbf4b2b89fc7c73ab0a2a8ec572fe","slug":"anand-starts-witn-win-in-london-classic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद की लंदन शतरंज क्लासिक में जीत से शुरुआत ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आनंद की लंदन शतरंज क्लासिक में जीत से शुरुआत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टार विश्वनाथन आनंद ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में हार की निराशा को पीछे छोड़कर लंदन शतरंज क्लासिक के ग्रुप-ए में स्थानीय खिलाड़ी ल्यूक मैकशाने को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन आनंद ने सटीक गणना की और अपने 44वें जन्मदिन का जश्न जीत से मनाया।
मैकशाने को एक बार लग रहा था कि वह बाजी ड्रा करवाकर एक अंक हासिल करने में सफल रहेंगे लेकिन फुटबॉल की स्कोरिंग प्रणाली के अनुसार खेली जा रही चैंपियनशिप में पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन आनंद तीन अंक हासिल करने में सफल रहे। नई प्रणाली में जीत पर तीन अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलता है।
विज्ञापन
आनंद के अलावा ग्रुप-ए में ही इंग्लैंड के माइकल एडम्स ने भी फ्रांस के आंद्रेई इस्रातेस्कु को हराकर तीन अंक हासिल किए। इस साल चैंपियनशिप में 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें-...पर चूक गया यह भारतीय गेंदबाज
सभी खिलाड़ी अपने ग्रुप में डबल राउंड रोबिन खेलेंगे और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाले दो खिलाड़ी नाकआउट चरण में पहुंचेंगे। आनंद पहले राउंड के बाद ग्रुप-ए में एडम्स के साथ शीर्ष पर है जबकि मैकशाने और इस्रातेस्कु को अभी खाता खोलना है।
ग्रुप-सी में स्थानीय खिलाड़ी ग्वेन जोंस ने अमेरिका के हिकारू नकामुरा को ड्रॉ पर रोका जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के पूर्व चैलेंजर इस्राइल के बोरिस गेलफांद ने हंगरी की सर्वाधिक रेटिंग वाली महिला जुडिथ पोल्गर को हराया।
पढ़ें- एक टेस्ट, दो कप्तान और एक ही उपलब्धि
ग्रुप-डी में इंग्लैंड के निजेल शॉर्ट ने हमवतन डेविड हावेल के साथ अंक बांटे जबकि इटली के फैबियानो कारूआना ने इस्राइल के एमिल सुतोवस्की को हराकर बढ़त हासिल की। आनंद अपने ग्रुप के दूसरे दौर में एडम्स से भिड़ेंगे।