{"_id":"c205b74c-b982-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"anand-hold-carlson-for-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राउंड में आनंद ने कार्लसन को ड्रा पर रोका ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दूसरे राउंड में आनंद ने कार्लसन को ड्रा पर रोका
सांडेस/एजेंसी
Updated Fri, 10 May 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने चैलेंजर नार्वे के मैग्नस कार्लसन को नार्वे शतरंज 2013 सुपर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में ड्रा पर रोक दिया।
विज्ञापन
10 खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में कार्लसन और आनंद के 2 में से अब 1-1 अंक हैं। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव और अजरबैजान के तैमूर रादजाबोव ने बीच मुकाबला भी ड्रा रहा।
विज्ञापन
आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ने अमेरिका के हिकारू नकामूरा को हराया।
वहीं, सर्गेइ कर्जाकिन ने नार्वे के जोन एल हैमर को हराया जबकि रूस के पीटर स्वीडलर चीन के वांग हाओ के हाथों उलटफेर के शिकार हुए।
दूसरे राउंड के बाद कर्जाकिन पूरे 2 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उनसे आधा अंक पीछे आरोनियन हैं जबकि आनंद, स्वीडलर, नकामूरा, कार्लसन, टोपालोव और वांग चौथे स्थान पर हैं। अभी टूर्नामेंट के 7 दौर बाकी हैं।
विज्ञापन