{"_id":"a8d9c2fa-be3b-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"anand-beats-radjabov-climb-at-third-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"रादजाबोव को हरा तीसरे पायदान पर पहुंचे आनंद ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
रादजाबोव को हरा तीसरे पायदान पर पहुंचे आनंद
सोर हिडले
Updated Thu, 16 May 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद अजरबैजान के तैमूर रादजाबोव को हराकर नार्वे शतरंज 2013 सुपर टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आनंद के अब संभावित 7 में से 4 अंक हो गए हैं। रूस के सर्गेइ कार्जाकिन ने हिकारू नकामुरा को शिकस्त दी जबकि दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नार्वे के मैगनस कार्लसन ने हमवतन जोन लुडविग हैमर को हराया।
विज्ञापन
आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन ने चीन के वांग हाओ और रूस के पीटर स्वीडलर ने पूर्व विश्व चैंपियन बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव से अंक बांटे। कार्जकिन 5.5 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
कार्लसन उनसे आधा अंक पीछे हैं। अरोनियन और आनंद 4-4 अंक लेकर संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। स्वीडलर और नकामुरा 3.5 अंक से संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। टोपालोव 3 अंकों से छठे स्थान पर हैं।