फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Amit Kumar clinch silver at world wrestling championship

20 साल के अमित ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में किया कारनामा

Tue, 17 Sep 2013 06:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Sep 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
Amit Kumar clinch silver at world wrestling championship

पहलवान अमित कुमार अपने मेंटर सुशील कुमार की कामयाबी के इतिहास को दोहराना चाहते थे पर वह फाइनल में भी पहुंच कर अपना सपना पूरा नहीं कर पाए।

विज्ञापन


एशियाई चैंपियन अमित शानदार प्रदर्शन करते हुए बुडापेस्ट (हंगरी) में खेली गई वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के 55 किग्रा वजन वर्ग के फाइनल में पहुंच गए थे, लेकिन स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में ईरान के हसन फरमान राहिमी से 1-2 से हार गए।
विज्ञापन


20 वर्षीय अमित ने 2010 में सुशील कुमार के स्वर्ण पदक जीतने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान है।

साथ ही इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के तीसरे पुरुष पहलवान बन गए हैं। अमित से पहले सुशील कुमार और रमेश कुमार ने पदक जीते हैं।

पहलवान अमित को पहले दौर में बाई मिली थी और उन्होंने दूसरे दौर में जापान के इनाबा यासुहीरो को एकतरफा अंदाज में 10-2 से पराजित किया।

दुनिया में सातवें नंबर के पहलवान अमित ने फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के पहलवान जोहेर अल ओवारेक को 8-0 से धो डाला। इसके बाद जीत की लय को कायम रखते हुए सोनीपत के इस पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के एलिस्मो एस्कोबेडो को 6-0 से धूल चटाकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित ने अपनी इस सनसनी को सेमीफाइनल में भी जारी रखा और यहां तुर्की के सीजर अक्गुल को पहले ही राउंड में 7-0 से चित कर फाइनल में पहुंच गए।

मुकाबले में नहीं उतरे सुशील
चैंपियनशिप के पहले दिन अमित के अलावा दो अन्य भारतीय पहलवान अरुण कुमार (66 किग्रा) और सत्यव्रत कादियान (96 किग्रा) उतरे, लेकिन दोनों पहलवान पदक राउंड में नहीं पहुंच सके।

अरुण उस वर्ग में थे जिसमें सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में स्वर्ण पदक जीता था। सुशील हालांकि चैंपियनशिप के लिए पहुंचे हैं लेकिन वह मुकाबले में नहीं उतरे।


इस वर्ग में उनके विकल्प रखे गए अरुण को उतारा गया जिन्हें पहले राउंड में बाई मिली थी लेकिन वह दूसरे राउंड में जार्जिया के लेवन केलेखसाश्विली से हार गए।

96 किग्रा वर्ग में कादियान ने दूसरे राउंड में श्रीलंका के गामिनी अच्चेलागे को पराजित किया लेकिन वह प्री-क्वार्टर फाइनल में मेडागास्कर के निकोलई सेबान से हार गए।

सेबान को क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन के पहलवान से पराजय का मुंह देखना पड़ा जिससे कादियान की कांस्य पदक के लिए रेपचेज में खेलने की उम्मीदें टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed