{"_id":"2ff698c4-505c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"amar-ujala-rating-open-chess-championship-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला रेटिंग ओपन शतरंज चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अमर उजाला रेटिंग ओपन शतरंज चैंपियनशिप आज से
झांसी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2012 07:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अखिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय रेटिंग ओपन शतरंज चैंपियनशिप शुक्रवार शुरू हो रही है। एक जनवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार प्रात: 10 बजे स्टेशन कमांडर बबीना ब्रिगेडियर एस झा करेंगे।
जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि चैंपियनशिप जीतने वाले विजेता को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न हिस्सों से सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं।