{"_id":"21e9cde0-4ba3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"amar-ujala-international-rating-open-chess-on-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अंतरराष्ट्रीय रेटिंग ओपन शतरंज 27 से","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अमर उजाला अंतरराष्ट्रीय रेटिंग ओपन शतरंज 27 से
झांसी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2012 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अखिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय रेटिंग ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 27 दिसंबर से झांसी में किया जाएगा। जिला शतरंज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हैं। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिसकी पुरस्कार राशि एक लाख रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव मिश्रा के मुताबिक प्रतियोगिता का आयोजन बुंदेलखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। दूसरी ओर आयोजन सचिव अतुल निगम ने बताया कि प्रतियोगिता 27 दिसंबर से 01 जनवरी तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन