{"_id":"b4398718-4dfa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aman-wins-gold-for-india-in-azerbaijan-boxing-tourney","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन ने जीता मुक्केबाजी में गोल्ड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अमन ने जीता मुक्केबाजी में गोल्ड
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2012 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन अमन इंदोरा (56 किग्रा) ने अजरबैजान के बाकू में हुए ए अगालारोव कप यूथ बाक्सिंग में देश को एकमात्र गोल्ड दिलाया। अमन की इस गोल्ड के बावजूद भारत को चैंपियनशिप में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
18 वर्षीय अमन ने उजबेकिस्तान के अब्दुजाबारोव अजिबेक को अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 4-1 से हराकर गोल्ड हासिल किया। ए सिलामबारासेन (52 किग्रा) और कैलाश गिल (75 किग्रा) भी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे लेकिन उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा। अभिषेक बेनिवाल को कांस्य मिला।
विज्ञापन