फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   All England Open Badminton Championship: Viktor Axelsen hug Lakshya Sen and his father after final match, praised Indian Top shuttler

All England Open: लक्ष्य और उनके पिता के गले लग गए एक्सेलसन, भारतीय शटलर की तारीफों के बांधे पुल

Mon, 21 Mar 2022 06:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Mar 2022 06:23 PM IST
सार

विक्टर एक बार फिर लक्ष्य के साथ तैयारियां करने का कार्यक्रम बना रहे हैं। दोनों की इस बारे में बात हुई है। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से पहले लक्ष्य दुबई में विक्टर के साथ एक बार फिर तैयारियों को अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन
All England Open Badminton Championship: Viktor Axelsen hug  Lakshya Sen and his father after final match, praised Indian Top shuttler
लक्ष्य सेन और विक्टर एक्सेलसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैडमिंटन कोर्ट पर डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और लक्ष्य सेन जरूर प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन कोर्ट के बाहर विश्व नंबर एक डेनिश का लक्ष्य और उनके परिवार से गहरा लगाव है। यही कारण है कि रविवार की रात बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड के फाइनल में लक्ष्य को हराने के बाद उन्होंने प्रतिद्वंद्विता को कोर्ट पर रखते हुए लक्ष्य और उनके पिता डीके सेन को गले लगा लिया। विक्टर ने डीके सेन से उनके बेटे की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से दोस्त हैं विक्टर और लक्ष्य
एक्सेलसन औ्रर लक्ष्य की दोस्ती पिछले कुछ सालों से है। लक्ष्य पहले लॉकडाउन में डेनमार्क प्रैक्टिस करने गए। उसके बाद एक्सेलसन ने उन्हें दुबई में अपने साथ तैयारियां करने के लिए बुलाया। दुबई में लक्ष्य के साथ उनकी मां निर्मला सेन और भाई चिराग सेन भी गए थे। इसी दौरान एक्सेलसन और उनकी पत्नी लक्ष्य के परिवार के करीब आए। यही कारण था जब एक्सेलसन ने फाइनल में लक्ष्य को हराया तो वह अपने को उनके पिता डीके सेन से मिलने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन


WATCH: Lakshya Sen and Viktor Axelsen exchange shirts in true sportsmanship  spirit after All England 2022 Finals
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्टर और लक्ष्य फिर साथ करेंगे तैयारियां
विक्टर एक बार फिर लक्ष्य के साथ तैयारियां करने का कार्यक्रम बना रहे हैं। दोनों की इस बारे में बात हुई है। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से पहले लक्ष्य दुबई में विक्टर के साथ एक बार फिर तैयारियों को अंजाम दे सकते हैं। विक्टर इस वक्त डेनमार्क को छोड़ दुबई में रहते हैं।

स्विस ओपन नहीं खेलेंगे लक्ष्य, पहुंचेंगे बेंगलुरु
जर्मन ओपन और ऑल इंग्लैंड के फाइनल में जगह बनाने के बाद लक्ष्य सेन ने मंगलवार से शुरु हो रहे स्विस ओपन बैडमिंटन से अपना नाम वापस ले लिया है। यहां उन्हें पहले दौर में अपने साथी समीर वर्मा से खेलना था। वह मंगलवार को ही बेंगलुरु पहुंच रहे हैं, जहां उनका प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में जोरदार स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed