फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Update: Ahlawat makes the cut in Copenhagen Golf; Anahat in the final of NSW Bega Open in Squash

Sports Update: कोपेनहेगन गोल्फ में अहलावत ने कट में प्रवेश किया; स्क्वॉश में अनाहत NSW बेगा ओपन के फाइनल में

Sat, 16 Aug 2025 03:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Aug 2025 03:04 PM IST
सार

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने एलपीजीए टूर पर स्टैंडर्ड पोर्टलैंड क्लासिक में दूसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ कट में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन
Sports Update: Ahlawat makes the cut in Copenhagen Golf; Anahat in the final of NSW Bega Open in Squash
गोल्फ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के वीर अहलावत ने दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपी वर्ल्ड टूर की डेनिश गोल्फ चैम्पियनशिप के कट में प्रवेश कर लिया। अहलावत एक अंडर (73 और 68) स्कोर के साथ संयुक्त 45वें स्थान पर हैं। वहीं शुभंकर शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और वह कट में जगह नहीं बना सके। रास्मस होगार्ड ने दूसरे दौर में सात अंडर 64 और कुल 12 अंडर स्कोर करके एकल बढ़त बना ली है। वह डेनमार्क के मार्को पेंगे से दो शॉट आगे हैं।
विज्ञापन


अदिति अशोक ने पोर्टलैंड में कट में प्रवेश किया
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने एलपीजीए टूर पर स्टैंडर्ड पोर्टलैंड क्लासिक में दूसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ कट में प्रवेश कर लिया। अदिति ने पांच बर्डी लगाए और तीन बोगी किए। वह अब संयुक्त 27वें स्थान पर हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी गुरलीन कौर संयुक्त दूसरे स्थान पर है जबकि भारतीय मूल की कनाडा की गोल्फर सावन्नाह ग्रेवाल संयुक्त 11वें स्थान पर है। कोरिया की जियोंगियुन ली ने छह अंडर 67 के स्कोर के साथ बढत बना ली।
विज्ञापन

Sports Update: Ahlawat makes the cut in Copenhagen Golf; Anahat in the final of NSW Bega Open in Squash
अनाहत सिंह - फोटो : instagram
भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने मिस्र की नूर काफागी को कड़े मुकाबले में हराकर एनएसडब्ल्यू बेगा ओपन 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। एशियाई खेलों की दोहरी कांस्य पदक विजेता 17 वर्ष की अनाहत ने सेमीफाइनल में 3-2 (10-12, 11-5, 11-5, 10 -12, 11-7) से जीत दर्ज की।

पीएसए कूपर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय अनाहत का सामना अब मिस्र की हबीबा रानी से होगा जिन्होंने पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत की आकांक्षा सालुंके को 3-1 (11-9, 7-11, 12-10, 11-6 ) से हराया। अनाहत को मैच के दौरान चोट भी लगी लेकिन वह खेलती रही । उन्होंने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की हेली वार्ड को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed