फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ACT Hockey: India-Pakistan clash on Saturday, Harmanpreet team has already won four matches

ACT Hockey: शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, हरमनप्रीत की सेना चार मैचों में दर्ज कर चुकी जीत

Fri, 13 Sep 2024 02:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Sep 2024 02:31 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1, मलयेशिया को 8-1 और कोरिया को 3-1 से हराया। अब टीम की नजर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर है। 

विज्ञापन
ACT Hockey: India-Pakistan clash on Saturday, Harmanpreet team has already won four matches
कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय हॉकी टीम का शनिवार को पाकिस्तान से सामना होगा। एथियाई चैंपियंस ट्रॉफी के बहु प्रतिक्षित आखिरी राउंड रॉबिन मैच में भारत अपना दबदबा कायम रखने के लिए उतरेगा। लगातार चार मैचों में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय सेना अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन

लगातार चार मैचों में भारत ने दर्ज की जीत
पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1, मलयेशिया को 8-1 और कोरिया को 3-1 से हराया। अब टीम की नजर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर है। वहीं, पाकिस्तानी टीम ने मलयेशिया और कोरिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। इसके अलावा जापान को 2-1 और चीन को 5-1 से हराया है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान हेड टु हेड
मौजूदा फॉर्म की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। हांगझोउ एशियाई खेलों में पिछले साल भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था। उससे पहले चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर 4-0 से जीत दर्ज की थी। जकार्ता में 2022 एशिया कप में युवा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1-1 से ड्रॉ पर रोका जबकि 2021 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी ढाका में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

दोनों टीमों के कप्तानों के बयान
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं। मुकाबले से पहले कप्तान ने कहा- मैं अपने जूनियर दिनों से पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलता आया हूं। मेरा उनसे अच्छा संबंध है और वे भाई जैसे हैं। मैदान पर हालांकि किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जज्बात पर काबू रखना होता है। विश्व हॉकी में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता का कोई मुकाबला नहीं है। मुझे यकीन है कि दुनिया भर में हॉकी प्रेमियों को इस मैच का इंतजार होगा। उन्होंने आगे कहा- इस मैच में पिछले परिणाम मायने नहीं रखेंगे। पाकिस्तान मजबूत टीम है और किसी भी समय मैच में वापसी का दम रखती है।

वहीं, पाकिस्तान के कप्तान अम्माद बट ने कहा- भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक चैंपियन की तरह खेला है । हमने भी मैच दर मैच प्रदर्शन में सुधार किया है और अनुशासित हॉकी खेली है। हम इस प्रदर्शन को बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed