फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   3 seniors misbehaves to juniors swimmer in UP

सीनियरों ने की शर्मनाक हरकत, खिलाड़ी को नंगा कर पोता पेस्ट

Mon, 08 Jun 2015 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 08 Jun 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
3 seniors misbehaves to juniors swimmer in UP

अभी कुछ दिन पहले ही केरल के पुन्नमदा इलाके में स्पोटर्स एथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के एक ट्रेनिंग सेंटर में चार महिला एथलीटों ने अपने सीनियर्स के उत्पीड़न से तंग आकर जहर खा लिया था जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। बाकी एथलीट को लंबे समय तक अस्पताल में अपना इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ा था।

विज्ञापन


इस दर्दनाक घटना के ठीक एक महीने के बाद एक और दिल दहला देने वाली घटना हुई है। उत्तर प्रदेश में खेली जा रही राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने एक जूनियर खिलाड़ी के साथ हैवानियत भरा सुलूक कर दिया।
विज्ञापन


बरेली में खेली जा रही स्टेट जूनियर स्वीमिंग प्रतियोगिता उस समय दागदार हो गई जब मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शर्मनाक हरकत कर दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी तैराकों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की भी सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात बिजली जाने के बाद सीनियर्स ने उतरवाए कपड़े

3 seniors misbehaves to juniors swimmer in UP

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 3 दिवसीय जूनियर स्वीमिंग प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में 14 मंडल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को पहले दिन लखनऊ, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, इलाहाबाद, मेरठ, वाराणसी, फैजाबाद, गोरखपुर की टीम का मैच हुआ था।

मैच के बाद सभी टीमों के खिलाड़ी शाम को हैरो स्कूल में रुकने के लिए चले गए थे। रात में बिजली जाने पर सभी तैराक स्कूल ग्राउंड पर आकर सो गए।

अंधेरे का फायदा उठाकर मुरादाबाद टीम के एक 14 साल के खिलाड़ी के साथ इसी टीम के तीन अन्य तैराकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। उसे नंगा कर दिया और टूथपेस्ट पोत दिया। हैरत यह है कि यह हरकत हो रही थी और टीम मैनेजर और कोच को पता तक नहीं था।

पीड़ित बच्चा रात भर सुबकता रहा और सुबह अपने पिता से शिकायत की। घटना से बेहद नाराज पिता ने टीम मैनेजर आसिफ को इसकी जानकारी दी।

टीम मैनेजर ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेंद्र कुमार पांडेय को इस विषय में बताया तो आरएसओ ने लिखित में शिकायत मांगी। मैनेजर के न देने पर उन्होंने मुरादाबाद की 15 सदस्यीय टीम को प्रतियोगिता से निकाल दिया है और तीनों तैराकों को आगे भी किसी प्रतियोगिता में नहीं शामिल किए जाने के लिए लिखा है।

साथ ही मैनेजर को भी पद से हटाने को कहा गया है। आगे निर्णय मुरादाबाद मंडल के खेल अधिकारी लेंगे। टीम मैनेजर आसिफ का कहना है कि इन्होंने रात में आपस में क्या किया मुझे कुछ नहीं बताया। सुबह पीड़ित के पिता से जानकारी मिली।

पिता पीएसी में, सेनानायक से करेंगे शिकायत

3 seniors misbehaves to juniors swimmer in UP

मुरादाबाद की पूरी टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है और आरोपी तीन तैराकों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है।

पीड़ित बच्चे के पिता का आरोप है कि शर्मनाक हरकत करने वालों में एक 9वीं और एक 24वीं वाहिनी के खिलाड़ी हैं। सोमवार को दोनों वाहिनी के सेना नायकों से पूरे मामले की शिकायत की जाएगी।

अगर दोषी खिलाड़ियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को ऊपर तक ले जाएंगे। उन्होंने टीम मैनेजर आसिफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़ित बच्चे के पिता का तर्क है कि मैनेजर को बच्चों को छोड़कर अलग नहीं सोना चाहिए था।

पूरे मामले पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि मुरादाबाद की टीम के सभी खिलाड़ी एक ही जगह के हैं। मौखिक शिकायत पर टीम को प्रतियोगिता से हटा दिया गया है। मैनेजर और दोषी सभी खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। मुरादाबाद का परफारमेंस जीरो था।

मुरादाबाद के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा, "बरेली में आयोजित स्टेट स्वीमिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद के तैराकों द्वारा गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है, लेकिन लिखित में अभी तक कुछ नहीं मिला। टीम वापसी के बाद मैनेजर आसिफ से पूरे मामले की जानकारी एकत्रित की जाएगी। अगर तीनों तैराक वाकई दोषी हैं तो उन्हें न सिर्फ हमेशा के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed