फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   willpower is not benificial every time

कभी कभार भगवान भरोसे बैठना भी अच्छा है

Sat, 10 Aug 2013 01:33 PM IST
ज्योतिर्मय
ज्योतिर्मय Updated Sat, 10 Aug 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
willpower is not benificial every time

आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति से लबालब भरे होना जरूरी है। उसके बिना जिंदगी में कुछ खास हासिल नहीं होता। पर यह हमेशा जरूरी नहीं है। हारने या नाकाम होने का भी मजा है। कमज़ोर इच्छाशक्ति भी कभी कदा फायदेमंद होती है।

विज्ञापन


जर्मनी में वियना में हुई साइकोलॉजिस्ट कांफ्रेंस में दो मनोविज्ञानी कैथरीन रॉन और कैथलीन वोस ने एक शोधपत्र पढ़ा और कहा कि सुख शांति से रहने के लिए जरूरी है कि यदा कदा अपने आपको ढीला यानी आत्मशक्ति उबारे बिना हालात के हवाले भी छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन


उदाहरण दे कर उन्होंने कहा कि सभी दवाओं का स्वाद अप्रिय होता है। कुछ दवाएं तो गले ही नहीं उतरती। इसका अर्थ यह भी तो हो सकता है कि वह औषधि आपके शरीर की बनावट से मेल नहीं खा रही। शरीर उसे ग्रहण करने में अपने आपको असमर्थ पा रहा है। शराब या कोई मादक द्रव्य लेते ही उसके प्रति शरीर का प्रतिरोध उसी तरह है जैसे ताकत से ज्यादा श्रम करने पर हाथ पांव फूलने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कुछ हासिल करने के लिए थका देने वाले श्रम का हवाला देते हुए कहा कि इस कारण होने वाला तनाव उस उपलब्धि को धो पोंछ देता है। दरअसल इच्छा शक्ति का इस्तेमाल एक संसाधन के तौर पर ही होता है ताकि हम वह चीजें कर सकें जो हमें करनी चाहिए।


जो करनी चाहिए वे चीजें तो हमारे लिए अच्छी हैं। पर जो चीजें अच्छी नहीं हैं उनके लिए इच्छा शक्ति का उपयोग थका देता है। इसलिए कई बार इच्छाशक्ति का बेशुमार इस्तेमाल करने के बजाय चीजों को भगवान भरोसे छोड़ देना ज्यादा कारगर रहता है।

वरना जरूरत से ज्यादा संयम या इच्छाशक्ति का उपयोग हानि भी पहुंचा सकता है। क्योंकि वह आखिर एक उपकरण या साधन भी तो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed