{"_id":"94d24e1b2d8739fc2472137430d6852c","slug":"why-some-people-always-ready-for-taking-risk-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं तो इसका कारण जान लीजिए","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
हमेशा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं तो इसका कारण जान लीजिए
ज्योतिर्मय/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Sat, 05 Mar 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
रेडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईश्वर के प्रति विश्वास व्यक्ति को जोखिम लेने के लिए तैयार करता है। ऐसा व्यक्ति जीवन की निरंतंरता में विश्वास करता है। कुछ लोग जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं। कुछ निरंतर कतराते हैं। इसके कारणों की तलाश में हुए प्रयोगों का ब्यौरा देते हुए गुरु जस्टिन गार्सिया ने लिखा है कि कुछ खास जीन्स हमें जोखिम उठाने के लिए प्रवृत्त कर सकते हैं, किंतु फिर भी वे मानव प्रजाति के अस्तित्व के लिए अनुकूल हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, ताश के 52 पत्तों से इस तरह खुद जानिए अपना भविष्य
विज्ञापन
जिन लोगों में जोखिम उठाने की प्रवृत्ति होती है वे बहुत तेज जिंदगी जीते हैं। उनके पास अंत में पुरस्कार हासिल करने की संभावना भी रहती है। गार्सिया के अनुसार जोखिम उठाने वाले जीन्स व्यक्ति को जिंदगी और दुनिया के बाहर जा कर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, भाग्य रेखा पर हों ऐसे निशान तो पिता बनने में आती है दिक्कतें
ध्यान रहे कि दिमाग के क्रियाकलापों की भिन्नता का कोड बनाने वाले जीन्स अक्सर उतने ही भिन्न होते हैं जितना कि लोगों का अलग अलग व्यवहार। प्रयोगशाला के अध्ययन में दिलचस्पी खासकर उन जीन्स में रही जो डोपामीन सिस्टम में शामिल रहते हैं। डोपामीन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो दिमाग में खुशी और पुरस्कार की प्रतिक्रिया तय करता है।
अविज्ञात और रहस्यमयी प्रतीकों के प्रति विश्वास, जो ईश्वर के सिवा कोई नहीं हो सकता, ही इस सोच और आस्था के साथ जीवट को जन्म देता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो स्काईड्राइविंग करेंगे तो सुरक्षित धरती पर पहुंच कर धरती को चूमेंगे। दूसरे ऐसे भी होते हैं जो ईश्वर का धन्यवाद करते हुए फिर से हवाई जहाज में सवार हो जाएंगे, ताकि फिर से कूद सकें।