फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   take a few minutes yoga and meditation rest all day

योग-ध्यान: कुछ मिनटों का योग ध्यान फिर पूरा दिन आराम

Fri, 26 Oct 2018 11:06 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
take a few minutes yoga and meditation rest all day
योग ध्यान

कुछ मिनटों का ध्यान घंटों तक किए विश्राम के बराबर ताजगी भर देता है। अब विज्ञान भी मानने लगा है कि ध्यान से व्यक्ति के इर्द-गिर्द एक अदृश्य कवच बनता है। वह कवच उसे वातावरण में छाए संक्रमणों से बचाता है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में कार्डियो फेकल्टी में शोध निदेशक डॉ. हर्बर्ट वेनसन के मुताबिक, नियमपूर्वक बीस मिनट प्रतिदिन ध्यान किया जाए, तो शरीर में ऐसे बदलाव आने लगते हैं कि शरीर रोग और तनाव के कई आक्रमणों का मुकाबला करने लगता है। शोध के दौरान वह हृदय तंत्र की कार्य विधि और संवेगों के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करते हुए ध्यान की ओर आकर्षित हुए। उन्होंने अपने सहयोगी डॉ. वैलेस और उनकी टीम के साथ 1862 व्यक्तियों का परीक्षण किया, जो नियमित रूप से ध्यान करते थे। अध्ययन के निष्कर्षों में उन्होंने पाया कि ध्यान के कारण त्वचा में अवरोध क्षमता की वृद्धि होती है। ध्यान में तीन मिनट के भीतर ही ऑक्सीजन की खपत दर में 16 फीसदी कमी आ जाती है। जबकि पांच घंटे की नींद में केवल आठ फीसदी की ही कमी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed