फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   seven popular mobile apps for yoga asanas

योगासन सिखाएंगे ये सात मोबाइल एप्स

Thu, 16 May 2013 05:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 16 May 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
seven popular mobile apps for yoga asanas

अगर आप योग सीखना चाहते हैं लेकिन योगा ट्रेनर की फीस आपके बजट से बाहर है तो अब आप अपने स्मार्टफोन को ही योग गुरु बना लें। जी हां, आजकल ऐसी कई एप्लिकेशंस मार्केट में हैं जो आपको घर बैठे सही तरीके से योगासनों व प्राणायामों को सीखने में मददगार हो सकती हैं। जानिए ऐसे सात योगा एप्स के बारे में।

विज्ञापन


1. ऑफिस योगा
यह एप्लिकेशन दफ्तर में काम के दौरान तनाव कम करने के लिए आसनों और प्राणायामों की जानकारी देती है। इसमें दिए गए आसनों को आप सीट पर बैठे-बैठे आराम से कर सकते हैं। यह फिलहाल आईफोन और ब्लैकबेरी फोन्स में मुफ्त है।
विज्ञापन


2. ओम फाइंडर
यह योगा एप न सिर्फ आपको योगासनों और प्राणायामों की जानकारी देता है बल्कि एप का इस्तेमाल करके योगा सीखने वाले दूसरे लोगों से भी आपको जोड़ने में मदद करता है। यह एप बिल्कुल मुफ्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. योगीफाइ
दुनिया भर में पॉपुलर यह योगा एप से आप योगा क्लासेस ले सकते हैं। इसमें करीब 275 आसन फीड हैं। इसके अलावा, फेसबुक, ट्विटर और पिनटेरेस्ट से भी यह आपको जोड़कर रखती है। आसन करते वक्त इसमें आप संगीत का मजा उठा सकते हैं। यह एक पेड एप है।

4. ब्रीदिंग ज़ोन
अगर आप प्राणायाम सीखना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन एप्लिकेशन है। इसमें प्राणायाम के हर चरण के प्रोग्राम्स हैं। इसे डाउनलोड करने की कीमत 3.99 डॉलर यानी 218.99 रुपए है।

5. एयरप्लेन योगा
यह एप्लिकेशन उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जो लंबी दूरी का सफर अधिक करते हैं। इसमें सफर के दौरान स्ट्रेस कम करने के लिए तरह-तरह के योगासनों की जानकारी मौजूद है। इसे डाउनलोड करने की कीमत भी 3.99 डॉलर यानी 218.99 रुपए है।

6. योगासन डिक्शनरी
योगा में रुचि रखने वालों के लिए यह बहुत काम की एप्लिकेशन है। इसमें योगासनों की जानकारी के अलावा योग से जुड़ी सभी तरह की जानकारी है। इसमें वीडियो की मदद से योगा सिखाया जाता है। इसकी कीमत 0.99 डॉलर यानी 54.32 रुपए है।


7. योगा फॉर अर्बन लिविंग
शहरों में रहने वाले लोगों की लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए यह योग एप बेहतरीन है। इसमें कई बॉलीवुड सितारों को योग सिखा चुके फिटनेस गुरू हिमालय के योग ट्यूटोरियल मौजूद हैं।

हां इसके लिए आपको अपनी जेब थोड़ी अधिक ढीली करनी होगा, इसे डाउनलोड करने के लिए आपको 4.99 डॉलर यानी 273.80 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed