फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   pre birth karma effects on skin

त्वचा पर असर दिखाते है पिछले जन्म के कर्म

Fri, 07 Jun 2013 02:44 PM IST
ज्योतिर्मय
ज्योतिर्मय Updated Fri, 07 Jun 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
pre birth karma effects on skin
अध्यात्म विद्या के अनुसार जीवन में तीन चीजों का संयोग होता है-आत्मा, मन, और शरीर। शरीर और आत्मा के बीच मन सेतु का काम करता है। वह कर्मों के संस्कार रचता है। अगर वह बनाना छोड़ दे या पूर्व संस्कारों को मिटाने लगे तो अपना अस्तित्व ही खो देगा।
विज्ञापन


फिर मानवीय जीवन में भाव संवेदना की कोई भूमिका ही नहीं रह जाएगी क्योंकि भाव संवेदनाए भी मन में ही जन्म लेती हैं। इसी जीवन में किए गए हों या पिछले किसी जन्म में कर्म अपने संस्कार ले कर ही मनुष्य का या जीव का पीछा करते रहते हैं।
विज्ञापन

 
कर्मफल के इस नियम को पहले तो शास्त्रीय आधार तक ही सीमित रखा जाता था। अब वैज्ञानिक आधार पर भी इस नियम को परखा जाने लगा है। अद्वैत आश्रम मुंबई के डा. नरोत्तम पुरी ने इस स्थापना की शास्त्रीय आधार से हट कर परीक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार कर्मों की यह भूमिका इसी या अगले जन्म में काम करती है। प्रारब्ध, संचित या क्रियामाण कर्मों के कारण ही कोई व्यक्ति कर्मठ या आलसी स्वभाव का होता है। डा. पुरी इस विषय पर काम कर रहे हैं कि पिछले जन्म के कर्म इस जन्म को कैसे प्रभावित करते हैं।

उन्होंने त्वचा रोगों पर काम किया। उनका कहना है कि मां के गर्भ में भी त्वचा का निर्माण सबसे पहले होता है। मन भी उसके साथ साथ विकसित होता है। यही कारण है कि मन मे आने वाले विचार या भाव त्वचा को सबसे पहले प्रभावित करते हैं।


रोंगटे खड़े होना, मुरझाना, कम होने लगना या उड़ना जैसी स्थितियां मन में आने वाले विकारों के कारण ही आती हैं। उनका कहना है कि संस्कारों का केंद्र भी मन ही है। इसलिए मन में आने वाली संवेदनाएं पहले त्वचा पर और फिर शरीर के दूसरे अंगों पर और स्वास्थ्य के अलावा व्यावसायिक कामों के अलावा मानसिक स्थितियों पर भी अच्छा बुरा असर डालती है। उनका कहना है कि गंभीर रोगों के उपचार से पहले मन की पड़ताल भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed