फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   power of soul in body

आत्मा ने कर दिखाया ऐसा चमत्कार, सभी हैरान रह गए

Fri, 11 Mar 2016 11:53 AM IST
ज्योतिर्मय/अमर उजाला, दिल्ली।
ज्योतिर्मय/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Fri, 11 Mar 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
power of soul in body
आत्मा

मनुष्य के दिखाई देने वाले स्थूल शरीर के बजाय उसके अंदर जो शरीर है उसकी महत्ता असंख्य गुनी है। अंदर जो शरीर वह प्राण। स्थूल शरीर की अपेक्षा यह शरीर कहीं अधिक सशक्त और आश्चर्यजनक काम कर सकने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन


कर्नल टाउन सेंड ने प्राणायाम के अभ्यास से प्राणमय शरीर के नियंत्रण में सफलता प्राप्त की थी। अमरीकी अणु-वैज्ञानिक जे.सी. ट्रस्ट की भांति उन्होंने भी प्राण सत्ता के अद्भुत प्रयोगों का प्रदर्शन किया था। एक बार सैकड़ों वैज्ञानिकों व साहित्यकारों से खचाखच भरे हाल में उन्होंने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

power of soul in body
भूत प्रेत की दुन‌िया
उस प्रदर्शन में वे स्वयं एक जगह बैठ गये। ब्लैकबोर्ड पर कुछ सवाल लिखे गए। इसके बाद बोर्ड के साथ एक खड़िया बांध दी गई। कर्नल सेंड अपनी सीट पर ही बैठे रहे। उन्होंने अपनी आंखे बंद की और अपना प्राण शरीर से बाहर निकाला।

फिर अदृश्य शरीर से ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवाल हल किये। बीच-बीच में वे अपने शरीर में आ जाते और वस्तु स्थिति भी समझाते जाते। इस प्रदर्शन ने लोगों को सोचने के लिये विवश किया कि मनुष्य शरीर जितना दिखाई देता है वहीं तक सीमित नहीं है। न दिखाई देने वाला प्राण शरीर जो अदृश्य है दिखाई देने वाले शरीर से कहीं अधिक उपयोगी और शक्तिशाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed