{"_id":"dfbe4d73df0a38c3b1d5a84082fb8230","slug":"naukasana-for-belly-fats-and-thigh-fats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट और जांघ की चर्बी घटाएगा यह आसन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
पेट और जांघ की चर्बी घटाएगा यह आसन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती तोंद या जांघों पर जमा होती चर्बी को अगर आप वाकई कम करना चाहते हैं तो रोज नौकासन का अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - नए साल पर जानें तेजी से वजन घटाने के सबसे कारगर 12 उपाय
इस आसन के दौरान शरीर का आकार नौका जैसा होता है इसलिए इसे नौकासन कहते हैं। यह शरीर को लचीला बनाता है, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर जमा फैट्स को घटाता है और एब्स की टोनिंग करता है।
नौकासन की सही विधि
- इसे करने के लिए पहले मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
- अब सांस लेते हुए दोनों पैर ऊपर उठाएंऔर दोनों हाथों से पैर के पंजे छूने की कोशिश करें।
- इस स्थिति में शरीर का अग्रभाग और पैर, दोनों ही ऊपर की ओर होने चाहिए।
- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए लेट जाएं।
- कुछ सेकंड बाद इस प्रक्रिया को दोहराएं।
करीब 15 सेकंड के गैप पर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। इसे अधिकतम 30 बार कर सकते हैं। रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या या बीपी के मरीज इस आसन को डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।
विज्ञापन