पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएगा यह आसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरियड्स के दौरान पेट व कमर में दर्द और क्रैंप महिलाओं के बीच बेहद आम समस्या है। ऐसे में बार-बार पेनकिलर खाने के बजाय प्राकृतिक तौर पर भी दर्द से छुटकारा संभव है।
जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान क्रैंप व दर्द की समस्या अधिक होती है, उनके लिए मत्स्यासन का नियमित अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। जानें इसकी सही विधि।
जानें इसकी सही विधि
मत्स्यासन के लिए पहले पद्मासन में बैठ जाएं।
अब शरीर के अग्रभाग को नीचे लाएं और जमीन पर इसी मुद्रा में सीधा लेटें।
दोनों हाथों को नितंबों के पास सीधा रखें।
अब सांस खींचे और कुहनी पर टेक देकर कमर से ऊपर के हिस्से को ऊपर उठाएं।
दोनों हाथों को सीधा करें और जांघ पर रखें।
अब दाएं पैर के अंगूठे को बाएं हाथ से और बाएं पैर के अंगूठे को दाएं हाथ से पकड़ें।
कुछ क्षण बाद छोड़ दें और शरीर को नीचे लाएं।
ध्यान रखें