फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   hair loss treatment through adhomukh swanasana

बाल झड़ने से परेशान हैं तो रोज करें अधोमुख स्वानासन

Mon, 26 Aug 2013 05:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
hair loss treatment through adhomukh swanasana

रोज कंघा करते वक्त बालों का गुच्छा आपकी नींद उड़ाता है या जगह-जगह पर आपके गिरते बाल आपका चैन उड़ा रहे हैं तो योग में इसका बेहद प्रभावी उपचार है। अधोमुख स्वानासन न सिर्फ बालों का झड़ना कम करता है बल्कि आपके बालों को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन


जानिए, बाल झड़ने की एक बड़ी वजह
विज्ञापन


चूंकि इस आसन के दौरान सिर में रक्त संचार तेज होता है इसलिए यह न सिर्फ बालों को पोषण पहुंचाने में मददगार है बल्कि साइनस, सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधोमुख स्वानासन की विधि
- इसे करने के लिए सबसे जमीन पर मैट बिछाएं और पेट के बल सीधे लेट जाएं।
- दोनों पैरों के बीच में थोड़ा अंतर रखें और हथेलियों को कंधों के समानांतर जमीन पर रखें।
- अब सांस भरते हुए शरीर के मध्य भाग को ऊपर उठाएं, हाथ सीधा हो और पैरों का भार पंजों पर हो।
- शरीर का आकार पर्वत जैसा होना चाहिए व सिर जमीन से सटाने का प्रयास करें।
- कम से कम 30 सेकंड तक इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

बाल झड़ने से जुड़ीं ये धारणाएं हैं महज आपका भुलावा

इस आसन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे दिल और बीपी के मरीज भी कर सकते हैं फिर भी करने से पहले किसी योग्य प्रशिक्षक से परामर्श जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed