{"_id":"68648193fecb376570e142027a1241a2","slug":"chakrasana-for-biceps-and-back-pain-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइसेप्स बनाने और कमर दर्द भगाने के लिए करें यह आसन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
बाइसेप्स बनाने और कमर दर्द भगाने के लिए करें यह आसन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूत बाजू, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और फिट बॉडी। अगर आप डोले बनाने की चाहत रखते हैं तो चक्रासन आपके लिए बेहतर विकल्प है। इससे न सिर्फ आपको डोले बनाने में मदद मिलेगी बल्कि यह कमर दर्द की हमेशा के लिए छुट्टी करने का दम भी रखता है।
विज्ञापन
इसे चक्रासन इसलिए कहते हैं क्योंकि इसमें शरीर चक्र के समान दिखता है। यकीन मानिए, शरीर को मजबूत और लचीला बनाने के लिए यह आसन किसी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज से कम नहीं है।
विज्ञापन
हां, स्लिप डिस्क, अल्सर, हर्निया और दिल के रोगी इस आसन से दूरी रखें, क्योंकि यह उनकी समस्या बढ़ा भी सकता है। बेहतर विकल्प है कि आप किसी योग प्रशिक्षक के परामर्श से ही यह योग करें। इसकी आसान विधि है।
विज्ञापन
- इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधा लेट जाएं और फिर घुटने मोड़ लें।
- अब दोनों हाथों को सिर के समानांतर लाएं और उंगलियों को शरीर की दिशा में रखें।
- अब सांस खींचते हुए धीरे-धीरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं और शरीर का बल पैरों और हाथों पर रखें।
- कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
- थोड़ी देर शवासन की मुद्रा में लेटें। चाहें तो इस आसन को दोहरा सकते हैं लेकिन शरीर पर बहुत अधिक स्ट्रेस न दें।