फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   can see another world from yoga

योग से दुसरी दुनिया को देख सकते हैं

Tue, 26 Mar 2013 08:18 AM IST
ज्योतिर्मय
ज्योतिर्मय Updated Tue, 26 Mar 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
can see another world from yoga

बहुतेरे लोग अपने जीवनकाल में ऐसी कई असामान्य बातों का अनुभव करते हैं जिन्हें प्रमाणित नहीं किया जा सकता। अक्सर वे सच भी नहीं लगती। प्रतीत होता है कि वे किसी वायवीय लोक से या शून्य से प्रकट होती है। ऐसे अनुभवों में किसी घटना का पहले से ही आभास हो जाना, नींद के समय देखे गए सपनों का सच निकलना और भूत प्रेत आदि का दिखना शामिल है।

विज्ञापन


इस तरह की घटनाओं को अलौकिक समझा जाने लगता हैं क्योंकि इन्हें ज्ञात भौतिक नियमों से समझा नहीं जा सकता। इस तरह की असामान्य घटनाओं का अध्ययन करने के लिए बने स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के जेबी रिन ने अपनी पुस्तक ‘यू फ्रंटियर्स ऑफ द माइंड’ दसियों उदाहरणों से साबित किया है।
विज्ञापन


जिन बातों को हम ज्ञात भौतिक नियमों से समझ नहीं पाते उन्हे नकारना कोरी बकवास है। इस विज्ञान का संबंध गुप्त शक्तियों या घटनाओं जैसे कि दूरानुभूति, भूत-प्रेत आदि के अध्ययन से जिन्हें अब तक समझा नहीं जा सका है। ड्यूक में अतीन्द्रिय बोध पर प्रयोगशाला में मानक वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को ध्यान में रख कर प्रयोग किये गये जिनके परिणामों को समस्त विश्व में मान्यता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिणामों को सन् 1937 में लिपिबद्ध किया गया। मनोविज्ञानियों ने अनेक असाधारण घटनाओं का अध्ययन किया और उनकी व्याख्यायें की हैं। डा. वीडन के शहर गोटेबोर्ग में हुई स्पिरिचुअल कांफ्रेस में इस बात की पुष्टि हुई। उसमें क्रिश्चियन्स साइंस रिव्यू के ए. डी. स्टीवर्ट ने कहा कि ईसाई धर्म में मरणोत्तर जीवन को मान्यता नहीं है।

न ही मरने के बाद जीवन को नकारा गया है। फिर भी परामनोविज्ञान के दायरे में जितने मामले आए हैं, उनमें सबसे ज्यादा ईसाई जगत से ही हैं। अतींद्रिय शक्ति या तो अपने आप जागृत होती हैं अथवा प्रार्थना से जगाई जा सकती हैं।


प्रार्थना के अलावा योग साधना से भी यह शक्ति जागृत हो सकती है। यह बल खुद प्रार्थना और प्रभु के बल पर विकसित किया जा सकता है। कुछ लोगों को इसकी झलक अनायास बिना कुछ किए ही मिल जाती है। लेकिन वे इसका लाभ अपने आप नहीं उठा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed