फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   benifits of pranayam

स्वास्थ्य रक्षा का मूलसाधन प्राणायाम

Mon, 25 Mar 2013 02:18 PM IST
ज्योतिर्मय
ज्योतिर्मय Updated Mon, 25 Mar 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
benifits of pranayam

पंद्रह बीस मिनट ही सही नियमित प्राणायाम जरूर करें। सामान्य ढंग से किए गए भजन पूजन आत्मचेतना को जिस तरह संवारते तराशते हैं, प्राणायाम के साथ किए गए भजन, जप, ध्यान, पूजा उसकी तुलना में ज्यादा परिणाम उत्पन्न करते हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिक दृष्टि से किए गए अध्ययन बताते हैं कि प्राणायाम से साध की इच्छा शक्ति बढ़ती है, जिससे शारीरिक उलझनों के बीच धैर्य, उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ सही गति से अपनी साधना साधने में बड़ी मदद मिलती है।
विज्ञापन


डॉ. शोज ओटेव ने प्राणायाम के लाभों का स्वयं परीक्षण किया है। संयोग ऐसा कि प्रयोग परीक्षण उनके अपने जीवन में ही घटित हो गया। डॉ. शोज बुज ओटेव को बचपन में ही क्षय (टी.बी.) की आशंका हो गई थी। जब रोग किसी भी दवाई से ठीक न हो सका, तब डा. शोज ने प्राणायाम का अभ्यास शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास शुरु करने के वर्ष भर बाद ही फर्क दिखाई देने लगा। छाती की चौड़ाई शरीर की लम्बाई में फर्क दिखाई दिया। नियमित दो साल तक प्राणायाम का अभ्यास चलता रहा। इस अवधि में शरीर का वजन करीब नौ किलोग्राम बढ़ गया।

2 साल प्राणायाम का अभ्यास करने के बाद जांच कराई तो टी.बी. का कोई निशान नहीं था। वे कहते हैं कि इस के बाद प्राणायाम में मेरी आस्था और बढ़ गई है। इंग्लैण्ड के योगी जे. पी. मूलर ने ‘माई बीटिंग सिस्टम’ नामक किताब में लिखा है।

इस किताब में उन्होने इस बात पर बल दिया है कि जिस तरह पढ़ाई के साथ खेलों के लिए समय दिया जाता है, उसी तरह पढ़ाई के साथ प्राणायाम की भी शिक्षा व अभ्यास कराना चाहिए। अमेरिका के प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. बर्नर मैकफैडन प्राणायाम को स्वास्थ्य रक्षा व विकास का मूलसाधन मानते हैं।


यह सभी को इसका अभ्यास करने की सलाह देते हैं। विदेशी वैज्ञानिकों द्वारा प्राणायाम का गुणगान करना और अनेक उदाहरणों से यह स्पष्ट होता है कि प्राणायाम सभी के लिए लाभकारी है और इसका अभ्यास सभी को क·रना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed