फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   balayam exercise for controlling hair fall

बाल बहुत झड़ते हैं तो रोज करें बालायाम

Tue, 11 Jun 2013 04:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Jun 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
balayam exercise for controlling hair fall

अगर आप अपने बालों के झड़ने से बहुत परेशान हैं और समय से पहले ही आप गंजेपन की ओर जा रहे हैं तो आपकी इस समस्या का हल बालायाम हो सकता है।

विज्ञापन


बालायाम यानी बालों का व्यायाम। योग और एक्युप्रेशर का मिला-जुला यह रूप समय से पहले बालों के सफेद होने और झड़ने से बचाव के लिए आसान और कारगर विकल्प है जिसे बाबा रामदेव ने भी अपने योग में शामिल किया है।
विज्ञापन


बालायाम की विधि
यह बहुत ही आसान व्यायाम है। इसके लिए दोनों हाथों की चार उंगलियों के नाखूनों को आपस में रगड़ें। जितना हो सके, उतनी देर ऐसा करें। अगर हर समय ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम रोज नियम से नाश्ते, दिन के भोजन और रात के भोजन से पहले 10 मिनट तक इसके अभ्यास को अपना रुटीन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रखें
इस प्रक्रिया में समय अधिक लगता है और परिणाम धीरे-धीरे सामने आते हैं इसलिए आपको थोड़ा सब्र जरूर रखना होगा।

अगर आप एक हाथ की उंगलियों के नाखूनों को स्थिर रखकर दूसरे हाथ के नाखूनों को रगड़ेंगे तो कान के पास के बाल तेजी से बढ़ सकते हैं।

दोनों हाथों के अंगूठों के नाखूनों को रगड़ने से मूंछ और दाढ़ी के बाल बढ़ेंगे। इसलिए महिलाएं इसका अभ्यास करते वक्त ध्यान रखें कि अंगूठों का इस्तेमाल न करें।

नाखून और बालों का कनेक्शन

यह व्यायाम एक तरह की एक्युप्रेशर थेरेपी है। एक्युप्रेशर में हाथों के नाखूनों का संबंध सिर की त्वचा से माना जाता है और नाखून को आपस में रगड़ने से सिर तक रक्त का संचार अच्छी तरह होता है और बालों की जड़ों तक पोषण तत्व पहुंचते हैं।

एक्युप्रेशर में इस विधि से एमबीपी (मेल बाल्डनेस पैटर्न) और एंड्रोजेनिक एलोपसिया जैसे पुरुषों व महिलाओं के गंजेपन का इलाज किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed